प्रदेश में 5 लाख करोड़ से अधिक का Cyber cheating

अपराधियों ने 33 सौ से अधिक लोगों को लगाया चूना
– वर्ष 2021 में सबसे ज्यादा हुए सायबर अपराध

प्रदेश में 5 लाख करोड़ से अधिक का साइबर ठगी
– अपराधियों ने 33 सौ से अधिक लोगों को लगाया चूना
– वर्ष 2021 में सबसे ज्यादा हुए सायबर अपराध
भोपाल। प्रदेश में पिछले चार वर्षों के अंदर Cyber अपराधियों ने लोगों के खजाने पर सेंध लगाकर 5 लाख 54 हजार करोड़ रुपए से अधिक गायब किए हैं। इन criminals ने तीन हजार से अधिक लोगों के बैंक एकाउंट को खाली किया है। सबसे ज्यादा सायबर अपराध वर्ष 2021 में हुए हैं। गृह मंत्री नरोत्तम मिश्र ने विधानसभा में सोमवार यशपाल सिंह सिसोदिया को लिखित उत्तर में दी।
उन्होंने बताया कि वर्ष 2018 से फरवरी 2022 तक दौरान तीन हजार तीन सौ से अधिक अपराध विभिन्न सायबर थानों और उप थानों में दर्ज हुए हैं। उन्होंने बताया कि इन मामलों के दर्ज होने के बाद 5 लाख 54 हजार करोड़ रुपए में से 68 हजार करोड़ रुपए पीडि़तों के वापस कराने में पुलिस कामयाब रही है। उन्होंने यह भी बताया है कि lock down के दौरान वर्ष 2019 और 2020 में cyber crimes में लगातार कमी आई है, लेकिन वर्ष 2021 में 30 फीसदी से अधिक वृद्धि हुई है। यानी कि वर्ष 2020 तक साढ़े सात सौ के अंदर अपराध हुआ करते थे, लेकिन 2021 में एक हजार से अधिक सायबर अपराध हुए हैं। इस वर्ष दो माह के अंदर 85 सायबर अपराध दर्ज हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *