योगी सरकार में पूरब के तीन मंडलों का बढ़ा दबदबा … UP गर्वमेंट में पूर्वांचल के 3 नेता बनाए गए कैबि नेट मंत्री; 6 बने राज्य मंत्री

कबीना मंत्री एके शर्मा (बाएं) और आशीष सिंह पटेल (दाएं)। - Dainik Bhaskar

कबीना मंत्री एके शर्मा (बाएं) और आशीष सिंह पटेल (दाएं)।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नए मंत्रिमंडल में पूर्वांचल के तीन मंडलों वाराणसी, आजमगढ़ और विंध्याचल का दबदबा बढ़ा है। 2022 की उत्तर प्रदेश की नई सरकार में पूर्वांचल के तीन मंडलों के 9 नेताओं में से 3 कैबिनेट मंत्री, 4 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 2 राज्य मंत्री बनाए गए हैं।

राजनीति के जानकारों का कहना है कि नए मंत्रिमंडल में पूर्वांचल का दबदबा बढ़ाकर जातिगत और क्षेत्रीय समीकरणों को साधते हुए भाजपा गठबंधन ने 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारी अभी से ही शुरू कर दी है। मंत्रिमंडल में जिन नेताओं को जगह मिली है वह अपनी बिरादरी के साथ ही अपने क्षेत्र में महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं। आगामी लोकसभा चुनाव में यह सभी नेता भाजपा गठबंधन के लिए अहम भूमिका निभाएंगे।

कबीना मंत्री अनिल राजभर (बाएं) और राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवींद्र जायसवाल (दाएं)।
कबीना मंत्री अनिल राजभर (बाएं) और राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवींद्र जायसवाल (दाएं)।

अनिल, एके शर्मा और आशीष बने कबीना मंत्री

वाराणसी की शिवपुर विधानसभा से लगातार दूसरी बार विधायक चुने गए अनिल राजभर पर भरोसा जताते हुए भाजपा नेतृत्व ने उन्हें एक बार फिर कैबिनेट मंत्री बनाया है। वहीं, आईएएस की नौकरी छोड़ कर भाजपा के साथ राजनीतिक सफर शुरू करने वाले एमएलसी एके शर्मा और इंजीनियर रहे अपना दल (एस) के एमएलसी आशीष सिंह पटेल को भी उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाया गया है।

एमएलसी एके शर्मा की जन्मभूमि पूर्वांचल का मऊ जनपद है तो आशीष सिंह पटेल अब मिर्जापुर से अपनी राजनीति संचालित करते हैं।

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह (बाएं) और डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु (दाएं)।
राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह (बाएं) और डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु (दाएं)।

रवींद्र-दयालु सहित 4 स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री

वाराणसी की शहर उत्तरी विधानसभा से लगातार तीसरी बार विधायक चुने गए रवींद्र जायसवाल प्रदेश सरकार में दूसरी बार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाए गए हैं। जौनपुर जिले की सदर विधानसभा से दूसरी बार विधायक चुने गए गिरीश चंद्र यादव को प्रमोट करते हुए राज्य मंत्री से राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाया गया है। बलिया नगर विधानसभा से पहली बार विधायक चुने गए दयाशंकर सिंह भी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाए गए हैं।

वहीं, अब तक पूर्वांचल विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष रहे वाराणसी निवासी भाजपा नेता डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु को भी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाया गया है। बताया जा रहा है कि वाराणसी के डॉ. नीलकंठ तिवारी को मंत्रिमंडल में जगह न मिलने की वजह से ब्राह्मण चेहरे की भरपाई के लिए और जनता के बीच हमेशा उपलब्धता देखते हुए डॉ. दयाशंकर मिश्र को मंत्रिमंडल में जगह दी गई है।

राज्य मंत्री दानिश अंसारी (बाएं) और राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव (दाएं)।
राज्य मंत्री दानिश अंसारी (बाएं) और राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव (दाएं)।

संजीव और दानिश बनाए गए राज्य मंत्री

सोनभद्र जिले की ओबरा विधानसभा से अनुसूचित जनजाति संवर्ग से दूसरी बार विधायक चुने गए संजीव सिंह उर्फ संजय गोंड को दोबारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मंत्रिमंडल में राज्य मंत्री के तौर पर जगह मिली है। वहीं, बलिया जिले के अपायल गांव निवासी दानिश आजाद अंसारी इकलौते मुस्लिम चेहरे के तौर पर उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्रिमंडल में बतौर राज्य मंत्री जगह बनाने में सफल हुए हैं। लखनऊ यूनिवर्सिटी के छात्रनेता रहे दानिश मौजूदा समय में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश महामंत्री हैं।

राज्य मंत्री संजीव सिंह उर्फ संजय गोंड।
राज्य मंत्री संजीव सिंह उर्फ संजय गोंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *