कमल नाथ ने दिया इस्तीफा, डॉक्टर गोविंद सिंह होंगे नए नेता प्रतिपक्ष

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा में कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक और पूर्व मंत्री डॉक्टर गोविंद सिंह नेता प्रतिपक्ष होंगे । डॉक्टर गोविंद सिंह को कमल नाथ की जगह नेता नेता प्रतिपक्ष बनाया गया है। कमल नाथ अब तक प्रदेश अध्यक्ष के साथ नेता प्रतिपक्ष की दोहरी ज़िम्मेदारी निभा रहे थे। नाथ अब सिर्फ़ मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष रहेंगे।

नावनियुक्त नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ उनके निवास पर जाकर मुलाक़ात की , उनका आभार माना। इस अवसर पर अरुण यादव , पूर्व मंत्री लाखन यादव , पीसी शर्मा भी उपस्थित थे।

 

naidunia

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *