पुलिस जाग जाती…तो नहीं सुलगता नीमच ?

ढाई महीने पहले लिखी थी चिट्ठी, कुछ लोग माहौल बिगाड़ने की कर रहे कोशिश….

नीमच में सोमवार रात हुए तनाव को लेकर पुलिस की लापरवाही सामने आई है। दैनिक भास्कर को एक संस्था का लेटर मिला है। जिसमें संस्था ने पुलिस को बताया था कि कुछ असामाजिक तत्व दंगे और अशांति फैलाने की कोशिश में लगे है। जिस पर कार्रवाई की जाए। लेकिन पुलिस ने समय रहते इस पर एक्शन नहीं लिया।

सहकारी सार्वजनिक वाचनालय एवं पुस्तकालय नीमच ने 26 फरवरी 2022 को नीमच सिटी थाना प्रभारी को एक लेटर लिखा था। जिसकी कॉपी कलेक्टर और एसपी को भी भेजी गई थीं। पत्र में संस्था के अध्यक्ष पारसमल पटवा ने कहा था कि पास की दरगाह के विस्तार की योजना को लेकर कुछ असामाजिक तत्वों ने वाचनालय की सीमा में हरे झंडे लगा दिए। खिड़की दरवाजों में भी तोड़फोड़ की गई। ये धार्मिक भावनाओं को उकसाकर दंगे और अशांति फैलाने का प्रयास है। कृपया संज्ञान लेकर तुरंत कार्रवाई करें।

संस्था ने 26 फरवरी 2022 को पुलिस में इसे मामले में शिकायत की थी।
संस्था ने 26 फरवरी 2022 को पुलिस में इसे मामले में शिकायत की थी।

नीमच में सोमवार रात हुए तनाव के बाद हालात नियंत्रण में है। तनाव वाली जगहों पर पुलिस बल तैनात है। पुलिस और प्रशासन ने अब तक करीब 36 लोगों की गिरफ्तारी की है। वहीं पूरे इलाके में बेरिकेटिंग कर आने जाने वाले लोगों से पूछताछ की जा रही है। इधर बाजारों की स्थिति सामान्य है। कचहरी क्षेत्र में जहां तनाव हुआ वहां आसपास के बाजार पूरी तरह से खुले है। लोग अपने अपने कामकाज में लगे है। इधर दरगाह के बाहर फोर्स, एसटीएफ की टुकडी तैनात की गई है।

बता दें कि नीमच में दरगाह के पास हनुमानजी की मूर्ति स्थापित करने को लेकर दो पक्षों में विवाद सोमवार रात विवाद के बाद तनाव हो गया था। उपद्रवियों ने पत्थर फेंके। एक बाइक में आग भी लगा दी थी। जिसके बाद पुलिस ने दुकानें बंद करा दीं। साथ ही उपद्रवियों को कंट्रोल करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े। लाठियां भी भांजीं। प्रशासन ने नीमच सिटी इलाके में धारा 144 लगा दी है। पथराव में नीमच सिटी TI घायल हो गए। नीमच में बाजार पूरी तरह खुले हैं। अभी तक 4 पर केस दर्ज हुआ है।

मामले पर राजनीति भी गरमाई

पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया पर कहा कि हमें मालूम है जिस मोहल्ले में यह घटना हुई है, उसी में नीमच भाजपा के विधायक रहते हैं। दिग्विजय सिंह के इस बयान के जवाब में बीजेपी विधायक दिलीप सिंह परिहार ने कहा कि दिग्विजय सिंह नीमच की चिंता नहीं करें। विधायक ने आरोप लगाया कि दिग्विजय सिंह ने 10 साल तक प्रदेश में लड़ाने पर ही राजनीति की है।

क्या है मामला
पुरानी कचहरी इलाके में करीब पांच हजार वर्ग फीट जमीन पर दरगाह है। बताया जाता है कि ये जमीन सरकारी है। सोमवार शाम करीब 5 बजे इसी जमीन से लगी जमीन पर कुछ लोग हनुमानजी की मूर्ति स्थापित करना चाहते थे। इस पर दरगाह में मौजूद लोगों ने आपत्ति जताई। दोनों के बीच बहसबाजी शुरू हो गई। रात करीब 8 बजे के बाद विवाद बढ़ गया। दोनों समुदाय के लोग इकट्‌ठा हो गए। इसके बाद पत्थरबाजी शुरू हो गई। उपद्रवियों ने एक बाइक को भी आग लगा दी।

इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है।
इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है।

मूर्ति स्थापित करने को लेकर हुए विवाद के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाइश देने के लिए पुलिस कंट्रोल रूम बुलाया था। इसी बीच कुछ लोगों ने मौके पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस बल भी मौके पर पहुंचा। SP सूरज वर्मा ने बताया कि सूचना पर दल-बल के साथ पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लेने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठियां भी भांजीं। पुलिस ने दुकानें बंद करा दीं। सभी दुकानदाराें को घर भेज दिया। यहां अघोषित कर्फ्यू जैसे हालात बने हैं। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।

इस दरगाह के पास हनुमानजी की मूर्ति स्थापित करने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था।
इस दरगाह के पास हनुमानजी की मूर्ति स्थापित करने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था।
नीमच में अघोषित कर्फ्यू जैसे हालात हैं। दरगाह के बाहर पुलिस का पहरा है।
नीमच में अघोषित कर्फ्यू जैसे हालात हैं। दरगाह के बाहर पुलिस का पहरा है।
विवाद के बाद बड़ी भीड़ इकट्‌ठी हो गई।
विवाद के बाद बड़ी भीड़ इकट्‌ठी हो गई।

5 थानों का पुलिस बल मौजूद
SP ने बताया कि ऐहतियात के तौर पर क्षेत्र में 5 थानों का पुलिस बल तैनात किया गया है। साथ ही, रिजर्व पुलिस फोर्स भी लगाया गया है। वज्र वाहन भी तैनात किया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *