डबरा में चुनाव के लिए आरक्षण प्रक्रिया …. ओबीसी आरक्षित सीट घटी, जनरल वार्ड 13 से बढ़कर हुए 15, देखें पंच-सरपंच और जनपद सदस्य सीट की स्थिति

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव और नगरी निकाय चुनाव को लेकर बुधवार को वार्ड पंचायत जनपद वार्ड के लिए आरक्षण किया जा चुका है। नगरीय निकाय के वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया ग्वालियर में की गई, जबकि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए आरक्षण प्रक्रिया जनपद पंचायत डबरा के सभागार में संपन्न हुई।

टोकन के आधार पर लॉटरी सिस्टम से वार्ड आरक्षण

डबरा जनपद अध्यक्ष के लिए इस बार सीट आरक्षित नहीं हुई है। पिछले 2014 में यह सीट महिला एससी के लिए आरक्षित थी। इधर, जनपद अध्यक्ष सामान्य होने पर सामान्य वर्ग के लोगों में हलचल तेज हो गई हैं। यहां बता दें कि इस बार ओबीसी की सीटें घट गई हैं। नगरपालिका में पूर्व की तुलना में इस बार ओबीसी की 2 सीटें कम हुई है। पहले ओबीसी वार्ड 8 थे। अब नए आरक्षण के तहत ओबीसी वार्ड 6 रह गए है। इसका लाभ जनरल को मिला है। जिसमें जनरल वर्ग 13 से बढ़कर 15 हो गए हैं।

ये है पंचायतों की स्थिति

आरक्षित वर्ग ग्राम पंचायत
ओबीसी महिला जतरथी, लोहागढ़,कोसा खेड़ी रायमल,लदेरा, गिजोरा, तचिरपुरा, छपरा, मकोड़ा, लखनौती , जलगांव, किटोरा
अनारक्षित महिला सर्वा, भैंसनारी,झाडोली, देवरा,धिरोरा, जराबनी, शालवई, गोबरा, सिरसा, बेरू,सुखापठा, बड़ी अकबई, जंगीपुर, सकतपुरा, कुमहर्रा, सिसगांव, जोरासी, चिरुली, धमनका ,समुद्न, सहोना, शुक्लहारी, चचितावनी, छीमक, लिधौरा, घई, टेकनपुर,चोमो, अजयगढ़,सरणागत वडेरा, मिलघन,मेंहगांव, देवगढ़ चेतूपारा
अनुसूचित जाति महिला विजयपुर,नुनारी, देवरा, वीरमडाना, भगेह,इकौना, हथनोरा, पुट्टी, कैथोदा,महाराजपुर,अकबई छोटी रजियाबार, जनकपुर,पठा पनिहार, बारौल, खड़वई, किरौल
अनुसूचित जनजाति महिला करियावटी,बौना,कल्याणी और अरुषी

डबरा नगर पालिका वार्ड की स्थिति

आरक्षित वर्ग वार्ड क्रमांक
सामान्य महिला 3,14,6,10 ,12,14, 25,28, 23
सामान्य 4,6,8, 13,17, 24,30
महिला ओबीसी 6,27, 20,29
ओबीसी 26 ,18,15
एसटी 22
महिला एससी 2,7,9,19

जनपद सदस्यों के वार्डों की स्थिति

आरक्षित वर्ग वार्ड
अनारक्षित महिला 13, 7, 11,13, 14, 21
अनारक्षित 4,5,9, 15,17, 18
अनुसूचित जाति महिला 6,8,24
अनुसूचित जाति 2,12, 23
ओबीसी महिला 10,19
ओबीसी 22,25
अनुसूचित जनजाति महिला 20
अनुसूचित जनजाति 16

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *