इंदौर-ग्वालियर में दलित महिला होगी जिला पंचायत अध्यक्ष ….
भोपाल में सिर्फ महिला लड़ सकेगी चुनाव, OBC को सिर्फ 7% मिला आरक्षण….?
मध्यप्रदेश में 52 जिला पंचायतों में आरक्षण के लिए रिजर्वेशन हो गया है। कुल 52 जिला पंचायत अध्यक्ष सीट में से सिर्फ 4 ही OBC वर्ग के लिए आरक्षित की गई है। यानी, कुल 7% रिजर्वेशन मिला, जबकि 35% तक आरक्षण दिए जाने की बात कही गई थी। इस बार ओबीसी वर्ग की 9 सीटें घट गईं।
पिछली बार जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए 25% रिजर्वेशन था। इस हिसाब से 13 सीटें ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षित की गई थी, जो इस बार घटकर 4 सीट ही रह गई है। पंचायती राज संचनालय के डायरेक्टर आलोक कुमार ने बताया कि ओबीसी का आरक्षण सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों पर किया गया है। आदेश में कहा गया है कि एससी-एसटी और ओबीसी का आरक्षण 50% से ज्यादा न हो। इस हिसाब से ओबीसी के लिए 4 सीटें आरक्षित की गई।
भोपाल में इस बार महिला ही जिपं अध्यक्ष
मध्यप्रदेश के 52 जिलों में जिला पंचायत अध्यक्ष पद को लेकर तस्वीर साफ हो गई है। भोपाल में इस बार सिर्फ महिला ही जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव लड़ सकेगी। इंदौर, ग्वालियर में सीट SC महिला के लिए रिजर्व हुई है। 26 जिले अनारक्षित किए गए हैं। इनमें CM शिवराज सिंह चौहान का गृह जिला सीहोर भी शामिल है।
पहले और अब आरक्षण की स्थिति
जिला | पहले | अब |
अलीराजपुर | ST | ST (महिला) |
आगर मालवा | SC (महिला) | अनारक्षित |
अनूपपुर | ST | अनारक्षित (महिला) |
अशोकनगर | OBC (महिला) | अनारक्षित |
बुरहानपुर | OBC (महिला) | ST |
भिंड | SC | अनारक्षित (महिला) |
बड़वानी | ST (महिला) | ST |
बालाघाट | अनारक्षित (महिला) | अनारक्षित |
बैतूल | ST | अनारक्षित |
भोपाल | OBC | अनारक्षित (महिला) |
छतरपुर | SC | अनारक्षित (महिला) |
छिंदवाड़ा | ST (महिला) | SC |
डिंडौरी | ST (महिला) | ST |
दतिया | SC (महिला) | अनारक्षित |
धार | ST (महिला) | अनारक्षित |
देवास | अनारक्षित | SC (महिला) |
दमोह | अनारक्षित | OBC (महिला) |
ग्वालियर | अनारक्षित | SC (महिला) |
गुना | अनारक्षित (महिला) | OBC |
हरदा | OBC (महिला) | ST |
नर्मदापुरम (होशंगाबाद) | OBC (पुरुष) | ST (महिला) |
इंदौर | अनारक्षित (महिला) | SC (महिला) |
जबलपुर | अनारक्षित (महिला) | ST |
झाबुआ | ST | ST (महिला) |
खंडवा | ST (महिला) | SC |
कटनी | अनारक्षित | SC |
खरगोन | ST (महिला) | अनारक्षित |
मुरैना | अनारक्षित | अनारक्षित (महिला) |
मंदसौर | अनारक्षित | OBC (महिला) |
मंडला | ST (महिला) | ST |
नीमच | अनारक्षित (महिला) | अनारक्षित |
नरसिंहपुर | अनारक्षित | ST (महिला) |
निवाड़ी | नया जिला | अनारक्षित (महिला) |
पन्ना | अनारक्षित | अनारक्षित (महिला) |
रीवा | सामान्य (अनारक्षित) | ST (महिला) |
रतलाम | ST | SC (महिला) |
रायसेन | अनारक्षित (महिला) | अनारक्षित |
राजगढ़ | OBC (महिला) | अनारक्षित |
सागर | अनारक्षित (महिला) | अनारक्षित |
सिवनी | अनारक्षित (महिला) | SC |
सतना | OBC (महिला) | ST |
शहडोल | ST | अनारक्षित (महिला) |
श्योपुर | अनारक्षित | ST (महिला) |
सिंगरौली | अनारक्षित | ST (महिला) |
सीधी | अनारक्षित | अनारक्षित (महिला) |
शाजापुर | SC (महिला) | OBC |
सीहोर | SC (महिला) | अनारक्षित |
शिवपुरी | OBC (महिला) | अनारक्षित |
टीकमगढ़ | SC (महिला) | अनारक्षित (महिला) |
उज्जैन | ST | अनारक्षित (महिला) |
उमरिया | ST | अनारक्षित (महिला) |
विदिशा | अनारक्षित | अनारक्षित (महिला) |
इंदौर सहित 8 पंचायतें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित
52 जिला पंचायतों में से अनुसूचित जाति के लिए 8, अनुसूचित जनजाति के लिए 14 सीटें आरक्षित हैं। OBC के लिए सिर्फ 4 सीटें आरक्षित की गई हैं। यह 7.69% है। यह पिछली बार से आधी ही हैं। इसके लिए 18 सीटों में से पर्ची निकाली गई। जनसंख्या समेत पिछले रिजर्वेशन को आधार बताते हुए आरक्षण की कार्रवाई की गई। 4 में से 2 महिलाओं के लिए सीट आरक्षित की गई है। 8 जिला पंचायतें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित की गई हैं। इनमें इंदौर, ग्वालियर, खंडवा, छिंदवाड़ा, सिवनी, कटनी, रतलाम और देवास शामिल हैं। इंदौर, ग्वालियर, रतलाम और देवास SC महिलाओं के लिए आरक्षित हैं।
