ग्वालियर “आप’ ने थामा रूचि का हाथ…:आप से होंगी महापौर प्रत्याशी …..

कांग्रेस की पूर्व महिला जिलाध्यक्ष रूचि गुप्ता ने दिया इस्तीफा, आप से होंगी महापौर प्रत्याशी …..

  •  महापौर के लिए की थी दावेदारी

ग्वालियर में कांग्रेस की महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष रह चुकी रूचि गुप्ता ने कांग्रेस से नाराज होकर इस्तीफा दे दिया है। कांग्रेस का हाथ छोड़कर रूचि ने “आप’ की झाडू हाथों में थाम ली है। अब वह “आप’ (आदम आदमी पार्टी) की ग्वालियर से महापौर प्रत्याशी होंगी। काफी समय से रूचि कांग्रेस में महापौर प्रत्याशी बनने के लिए प्रयास कर रही थीं, लेकिन कांग्रेस जिलाध्यक्ष देवेन्द्र शर्मा और कांग्रेस नेत्री रश्मि पवार शर्मा से उनकी बन नहीं रही थी।

आखिरकार बार-बार अपनी अवहेलना होने पर उन्होंने कांग्रेस को छोड़ने का मन बना लिया है। पूर्व जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा के पार्टी से इस तरह चुनाव के बीच में कांग्रेस से इस्तीफा कांग्रेस पार्टी को झटका है। कुछ समय से वह लगातार बैठकों से भी नदारद थीं।
काफी समय से कांग्रेस से चल रहा था मनमुटाव
ग्वालियर कांग्रेस में लंबे समय तक महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रह चुकीं रूचि गुप्ता ने लगातार हो रही अपनी उपेक्षा के बाद आखिरकार कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। वह लगातार कांग्रेस पार्टी की सदस्य रहीं और महंगाई या अन्य किसी मुद्दे पर विपक्ष को घेरने का काम किया। पर शुरू से ही उनकी कांग्रेस जिलाध्यक्ष देवेन्द्र शर्मा से नहीं बन रही थी। बीते साल उनका कांग्रेस कार्यालय में महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष होने के चलते अपना केबिन बनवाने को लेकर विवाद भी हुआ था। उन्होंने मामले की शिकायत महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष व राष्ट्रीय नेता प्रियंका गांधी से की थी। साथ ही अपना इस्तीफा भी सौंप दिया था, लेकिन उस समय उनका इस्तीफा मंजूर नहीं हुआ था। काफी समय से वह कांग्रेस के कार्यक्रमों से दूर थीं। इसकी एक दूसरी वजह कांग्रेस नेत्री रश्मि पवार शर्मा भी रही हैं। उनमें हमेशा टकरार रहती थी। रश्मि को किसी महिला से खतरा था तो वह रूचि गुप्ता थीं और रूचि को रश्मि के बढ़ते कद से नुकसान था।
“आप’ की सदस्यता लेते ही बोलीं-स्मार्ट सिटी को स्मार्ट महापौर चाहिए आ गए हम
– शुक्रवार दोपहर रूचि गुप्ता ने कांग्रेस के पीसीसी चीफ व राष्ट्रीय नेतृत्व को ई-मेल के जरिए अपना इस्तीफा सौंपने के बाद तत्काल “आप’ (आम आदमी पार्टी) की सदस्यता ले ली है। आम आदमी पार्टी ने रूचि गुप्ता को महापौर का प्रत्याशी घोषित किया है। इसके बाद खुशी जाहिर करते हुए रूचि गुप्ता बोली हैं कि स्मार्ट सिटी को एक स्मार्ट महापौर चाहिए तो आ गए हम। उनका कहना है कि विकास के उद्देश्य से वह “आप’ से जुड़ी हैं। जब पूछा गया कि वह भाजपा में भी जा सकती थीं। तो रूचि का कहना था कि “आप’ पार्टी गरीबों की पार्टी है। वह AC ऑफिस में बैठकर काम करना नहीं चाहती हैं। इसलिए आम आदमी पार्टी को चुना।
यह वही रूचि गुप्ता हैं
– रूचि गुप्ता एक समय बड़ी सिंधिया समर्थक मानी जाती थीं। जब कमल नाथ सरकार में सिंधिया को तवज्जो नहीं मिल रही थी तो इन्होंने कही सबसे पहले सिंधिया का समर्थन किया था। पर जब सिंधिया भाजपा में शामिल हुए तो यह उनके साथ भाजपा में न जाकर कांग्रेस में ही रहीं। बल्कि उस समय लगातार महंगाई व अन्य मुद्दो पर कांग्रेस की गतिविधियों को जारी रखकर जिंदा रखने का प्रयास किया। जब सिंधिया ने वीरांगना लक्ष्मीबाई को नमन किया तो यही रूचि राय उसे गंगाजल से धोने पहुंची थीं। अब यह आम आदमी पार्टी में आ गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *