भूमाफिया ने समझौते की मीटिंग में प्रापर्टी डीलर को गोलियों से भूना …..
45 वर्गगज जमीन के लिए फायरिंग …?
प्रापर्टी के विवाद में भूमाफिया ने प्रापर्टी डीलर को गोली मारी
आगरा में दबंग भूमाफिया ने जमीन के विवाद में प्रॉपर्टी डीलर को गोली मार दी। गंभर हालात में प्रॉपर्टी डीलर को निजी अस्पताल में एडमिट किया गया है। पुलिस मौके पर जानकारी में जुटी हुई है।
बताया जा रहा है कि जगदीशपुरा थाना अंतर्गत बोदला ईंट मंडी के पास 45 वर्ग गज जमीन को लेकर भूमाफिया अशोक तोमर व प्रॉपर्टी डीलर राजीव गुप्ता के बीच विवाद था। गुरुवार की शाम बोदला चौराहे पर बी एस काम्प्लेक्स में कुछ मीडिएटर्स के कहने पर मीटिंग आयोजित की गयी थी। इसी दौरान दोनों में विवाद हुआ और अशोक तोमर ने राजीव गुप्ता के ऊपर फायरिंग कर दी। इस दौरान 1 गोली राजेव की गर्दन व एक सर में लगी है। घायल को बोदला के जीवन ज्योति अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
कुछ लोग दोनों ओर से गोली चलने की भी बात कह रहे हैं। बोदला क्षेत्र में अशोक तोमर का काफी रसूख है।
खबर अपडेट की जा रही है