MP की 86 नगर परिषदों का चुनाव रिजल्ट …?

सागर के शाहपुर-सुरखी में भाजपा के 11-11 प्रत्याशी जीते, निवाड़ी के तरीचरकला में 9 सीटें अन्य ने जीतीं ….

मध्यप्रदेश में नगरीय निकाय के पहले चरण की काउंटिंग हो रही है। प्रदेश की 86 नगर परिषदों के पार्षद प्रत्याशियों की मतगणना सुबह 9 बजे से शुरू हो गई है। सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती हुई। नगर परिषद के पार्षदों के चुनाव का रिजल्ट आने के बाद परिषद में बीजेपी-कांग्रेस के बहुमत की तस्वीर साफ हो जाएगी। प्रदेश में करीब सात साल बाद नगरीय निकाय के चुनाव हुए हैं। खिरकिया में नगर परिषद पर भाजपा का कब्जा हो गया है। उधर निवाड़ी जिले के तरीचरकला में भाजपा-कांग्रेस से आगे निकलते हुए अन्य ने 9 सीटें जीत ली हैं।

  • निवाड़ी जिले की ओरछा नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 1, 2, 6, 12 व 14 से भाजपा, वार्ड नंबर 5,10 व 11 से कांग्रेस, वार्ड क्रमांक 8, 9 व 15 में निर्दलीय प्रत्याशी और वार्ड क्रमांक 3 से आम आदमी पार्टी की गीता कुशवाह ने जीत दर्ज की है। ओरछा में अबतक भाजपा के 7, कांग्रेस के 4 व अन्य के 4 पार्षद जीते।
  • सतना जिले की चित्रकूट नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 2 से निर्दलीय प्रत्याशी गुलाब गुप्ता ने नजदीकी प्रत्याशी निर्दलीय अजय तिवारी को 21 वोटों से हराया। वार्ड क्रमांक 3 से निर्दलीय प्रत्याशी आशीष कुमार शर्मा ने बीजेपी प्रत्याशी नीरज शर्मा को 116 वोटों से हराया। वार्ड क्रमांक 4 से निर्दलीय प्रत्याशी चुन्नी देवी विजयी। वार्ड क्रमांक 9 से कांग्रेस प्रत्याशी राजमाला सिंह ने बीजेपी प्रत्याशी विनीता शिवहरे को 29 वोटों से हराया। वार्ड क्रमांक 10 से बीजेपी प्रत्याशी गंगोत्री त्रिपाठी ने कांग्रेस प्रत्याशी राजमणि शर्मा को 156 वोटों से हराया। वार्ड क्रमांक 14 से भाजपा की साधना पटेल ने कांग्रेस प्रत्याशी उमा देवी को 141 वोटों से हराया।
  • कोठी नगर परिषद में भाजपा के10 पार्षद जीते, कांग्रेस के 4 एवं 1 निर्दलीय की जीत।
  • बिरसिंहपुर के वार्ड 3 से भाजपा के प्यारेलाल चौरसिया जीते। वार्ड 5 में निर्दलीय रुखसाना बेगम जीतीं।
  • नगर परिषद उचेहरा में भाजपा के 10 पार्षद जीते, कांग्रेस के 2 व 1 निर्दलीय की जीत।
  • जैतवारा नगर परिषद में भाजपा ने 6, कांग्रेस ने 4 व निर्दलीयों ने 5 सीट जीतीं।
  • देवास जिले की कांटाफोड़ नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 1 से निर्दलीय प्रत्याशी की जीत, वार्ड नंबर 3 नंबर से भाजपा के अनिरुद्ध शर्मा की जीत, वार्ड नंबर 14 से कांग्रेस के कैलाशचंद्र अमोदिया जीते।
  • बागली नगर परिषद में 10 सीटों पर भाजपा का कब्जा, कांग्रेस के पाले में 2 सीट, निर्दलीय 3 सीटों पर जीते।
  • करनावद नगर परिषद में भाजपा के 9, कांग्रेस के 5 व 1 निर्दलीय ने चुनाव जीता।
  • हाटपीपल्या नगर परिषद में वार्ड 1 से श्रीमती संगीता राजेश तंवर (कांग्रेस), वार्ड 2 से मदन बुंदेला (भाजपा), वार्ड 3 से निर्भय सिंह तलैया (भाजपा), वार्ड 4 से रानो हारून मंसूरी (कांग्रेस), वार्ड 5 से महेंद्र यादव (भाजपा), वार्ड 6 से विनोद जोशी (भाजपा), वार्ड 7 सोनू पति बंशीलाल (कांग्रेस), वार्ड 8 से दीपक फूलचंद धोसरीया (भाजपा), वार्ड 9 से दीपाली भुजराम जाट (भाजपा), वार्ड 10 से पिंकल अजीत राजावत (कांग्रेस), वार्ड 11 से गणेश पिंटू जमुरिया (कांग्रेस), वार्ड 12 से राहुल राजेश तंवर (कांग्रेस), वार्ड 13 से राजकिशोर जायसवाल (निर्दलीय), वार्ड 14 से चंद्रकांता अरुण राठौड़ (भाजपा), वार्ड नंबर 15 से जोती संदीप मालवीय (भाजपा) जीते।
  • हरदा जिले की टिमरनी नगर परिषद के वार्ड 6 में बीजेपी के सुनील दुबे ने कांग्रेस के सुभाष जायसवाल को हराया। वार्ड 8 में बीजेपी के सुधीर रामभरोस गौर ने कांग्रेस के राजेश योगी को मात दी। वार्ड 11 में निर्दलीय प्रत्याशी मीना संतोष ताम्बुलकर जीतीं।
  • खिरकिया नगर परिषद में वार्ड नं. 09 निर्दलीय पुष्पा अनिल जैन जीती। वार्ड नं. 11 भाजपा के सुरेंद्र आठनेरे जीते। वार्ड नं 10 में भाजपा के नितिन पूनमचंद गुप्ता जीते। वार्ड नं 12 भाजपा की विजयंत रमेश गौर 593 वोटों से जीतीं। परिषद पर भाजपा का कब्जा। 15 वार्डों में से भाजपा के 12 पार्षद जीते। कांग्रेस के 2 और निर्दलीय 1 जीते हैं।
  • सिराली नगर परिषद के 15 में से भाजपा 7 वार्डों में जीती। कांग्रेस 2 वार्डों में जीती। निर्दलीय 1 वार्ड में जीता।
  • रतलाम जिले के आलोट में भाजपा 9, कांग्रेस 4 व अन्य ने 2 सीटें जीतीं।
  • टीकमगढ़ जिले के बलदेवगढ़ में 8 भाजपा, 1 कांग्रेस व 6 अन्य जीते।
  • शिवपुरी जिले के खनियाधाना में 8 भाजपा, 6 कांग्रेस व 1 अन्य जीते।
  • आगर जिले के बड़ौद में भाजपा के 8, कांग्रेस के 6 व 1 अन्य प्रत्याशी ने जीत दर्ज की।
नगर परिषद भाजपा कांग्रेस आप/अन्य/निर्दलीय पार्षद
खुजनेर 12 2 1
सुठालिया 6 6 3
सिलवानी 10 5 0
बाड़ी 1 0
बरेली
बेटमा
देपालपुर 7 5 2
गौतमपुरा
हातोद 2 2 1
महूगांव 10 3 2
मानपुरा
राउ
सांवेर 10 3 2
बदनावर 10 4 1
शाहपुर 11 3 0
आंतरी
भितरवार
बिलौआ
पिछोर
मोहना
बदरवास
खनियाधाना 8 6 1
रन्‍नौद
शाढौरा 9 3 2
बड़ौनीखुर्द
बरेला
भेड़ाघाट 6 9 0
बरघाट
तेंदूखेड़ा
साईंखेड़ा 10 3 2
चिचली
सालीचौका
विजयराघवगढ़ 1 4 0
कैमोर 9 1 5
जीरन 6 5 4
आलोट 9 4 2
ताल 4 5 6
मक्‍सी 11 4 0
बड़ौद 8 6 1
नगरी
बागली 10 2 3
करनावद 9 5 1
हाटपिपल्‍या 8 6 1
कन्‍नौद
सतवास
लोहारदा
कांटाफोड़ 5 9 1
खातेगांव 9 3 3
नेमावर
शाहपुर
बिलहरा 9 0 6
सुरखी 11 0 4
खजुराहो 4 7 4
राजनगर 7 7 1
हरपालपुर 5 7 3
पथरिया
हिं‍डोरिया
बलदेवगढ़ 8 1 6
खरगापुर 6 1 8
निवाड़ी 7 3 5
तरीचरकला 4 2 9
ओरछा 7 4 4
ककरहटी 6 1 8
अजयगढ़ 11 2 2
देवेन्‍द्रनगर 8 4 3
हनुमना
मउगंज
नईगढ़ी
चित्रकूट 4 3 3
उचेहरा 10 2 1
जैतवारा 6 4 5
कोठी 10 4 1
बिरसिंहपुर 1 0 5
सोहागपुर 8 7 0
शाहपुर 11 3 0
खिरकिया 12 2 1
टिमरनी 3 0 2
सिराली 11 3 1
नौरोजाबाद
चंदिया 6 3 5
अमरकंटक 8 7 0
मिहोना
आलमपुर 4 8 1
दबोह 0 5 0
रौन
बड़ौदा 10 2 0
कुल
खबरें और भी हैं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *