नगर निगम पार्षदों के नतीजे …? 11 निगमों में BJP जीत की ओर, कांग्रेस कैंडिडेट्स बुरी तरह पिछड़े
मध्यप्रदेश में 11 नगर निगमों महापौर के साथ ही पार्षदों के वोटों की भी गिनती चल रही है। सभी निगमों में भाजपा आगे चल रही है। बुरहानपुर में 24 वार्डों में भाजपा और 23 वार्डों में कांग्रेस आगे चल रही है।खंडवा में छत्रपति शिवाजी वार्ड-14 से औवेसी की पार्टी AIMIM के बिलाल पेंटर ने जीत दर्ज की है। इंदौर में बीजेपी आगे चल रही है। यहां बीजेपी ने 40 वार्डों में बढ़त बनाई हुई है।
नगर निगम | भाजपा | कांग्रेस | अन्य दल | निर्दलीय |
भोपाल | 38 | 19 | 1 | |
इंदौर | 20 | 13 | 1 | |
खंडवा | 25 | 6 | 5 | |
बुरहानपुर | 24 | 23 | 1 | |
ग्वालियर | 20 | 13 | 2 | |
जबलपुर | 19 | 15 | 2 | |
छिंदवाड़ा | 15 | 8 | 2 | |
उज्जैन | 21 | 13 | ||
सागर | 17 | 2 | ||
सिंगरौली | 4 | 5 | 6 | |
सतना | 20 | 13 | 5 |
भोपाल
- वार्ड 34 से बीजेपी जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी के भाई और पार्षद प्रत्याशी नीरज पचौरी 300 वोटों से पीछे चल रहे हैं। यहां निर्दलीय पप्पू भाई आगे चल हैं।
- वार्ड 69 से पूर्व में पार्षद रही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की साली रेखा सिंह ठाकुर के वार्ड में भाजपा प्रत्याशी दामोदर सोनी 400 वोट से आगे चल रहे हैं। चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग के वार्डों में भी बीजेपी आगे है। वार्ड 1, 2, 3, 5 और 6 में भाजपा आगे है। वार्ड 4, 34, 22, 42 और 23 में कांग्रेस आगे है।
- उत्तर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 7, 10, 11, 12, 13, 15 और 18 से बीजेपी और वार्ड 8, 9, 14, 16, 17 और 21 से कांग्रेस आगे चल रही है।
- मध्य विधानसभा के वार्डों में 52, 53, 54, 55, 60, 61, 62, 63, 64, 65, 67, 68, 72, 73, 74 में बीजेपी आगे हैं। वार्ड 56, 57 और 66 वार्ड में कांग्रेस पार्षद में आगे
- टीटी नगर के पार्षद उम्मीदवारों के समर्थकों ने काउंटिंग के बीच नारेबाजी की। समर्थक ईवीएम की काउंटिंग को लेकर एक दूसरे पर आरोप लगा रहे थे। अधिकारियों की समझाइश के बाद मामला शांत हुआ।
- वार्ड 40 में वोटों की काउंटिंग रुक गई है। कांग्रेस की ओर से एजेंट अलमास अली ने कलेक्टर से शिकायत की है। अलमास ने बताया कि वार्ड में 1 चरण की काउंटिंग पूरी हो गई, लेकिन अब तक डिटेल रिपोर्ट नहीं दी गई। इस कारण गिनती रोक दी गई है।
इंदौर
- नगर निगम के 34 वार्डों में से 20 में भाजपा आगे है। जबकि 13 वार्डों में कांग्रेस को बढ़त है। वार्ड 38 में निर्दलीय आगे है।
खंडवा
- औवेसी की पार्टी AIMIM ने खाता खोल लिया है। छत्रपति शिवाजी वार्ड-14 से AIMIM के बिलाल पेंटर ने जीते हैं।
- वार्ड-2, 7, 10, 21, 24, 27, 28, 32, 35, 38, 49 और 50 से भाजपा को जीत मिली है।
- वार्ड 23 श्यामा प्रसाद मुखर्जी से निर्दलीय प्रत्याशी विजय यादव जीते।
- वार्ड नंबर 4 नीलकंठेश्वर से कांग्रेस प्रत्याशी ज्योति वर्मा जीतीं।
- वार्ड 6 से निर्दलीय प्रत्याशी सुनील जायसवाल जीते।
- वार्ड 34 वीर रानी दुर्गावती सिंगाड तलाई से कांग्रेस प्रत्याशी चंद्रकांता मेंदुले की जीत हुई।
- वार्ड 33 लोकमान्य तिलक में भाजपा पार्षद प्रत्याशी अनिल विश्वकर्मा जीते।
उज्जैन
- सभी वार्डों में बीजेपी आगे है।
ग्वालियर
- पार्षदों के चुनाव में भाजपा लीड लिए हुए है।
- 11 वार्डों में कांग्रेस, बीजेपी से 1200 वोटों से आगे है।
जबलपुर
- वार्ड 10 से भाजपा प्रत्याशी निशा राठौर आगे हैं।
सतना
- वार्ड 32 और 41 में भाजपा आगे चल रही है। वार्ड 31 में निर्दलीय उषा गौतम आगे हैं।
छिंदवाड़ा
- वार्ड 14, 17, 25, 36, 42 और 47 में भाजपा आगे है। वार्ड 5 और 31 में कांग्रेस के आगे चल रही है।
सागर
- वार्ड 2 और 36 से भाजपा आगे है। वार्ड 1 में निर्दलीय प्रत्याशी मीना माधव आगे चल रही हैं।
- वार्ड 26 चंद्रशेखर से भाजपा मेघा दुबे 35 वोटों से जीतीं।
- कटरा वार्ड 27 से सुलेखा राय कांग्रेस से जीतीं।
- विवेकानंद वार्ड 36 से भाजपा की याकृति जड़िया जीतीं।
- नरयावली नाका वार्ड 33 से भाजपा की कंचन जड़िया 613 वोटों से जीतीं।
- रविशंकर वार्ड 32 से सूरज घोषी भाजपा से जीते।
फोटोज में देखिए-

खंडवा के वार्ड 6 से निर्दलीय प्रत्याशी सुनील जायसवाल जीते।

खंडवा में वार्ड नंबर 4 नीलकंठेश्वर से कांग्रेस प्रत्याशी ज्योति वर्मा जीतीं।

सतना में वार्ड 15 से भाजपा की मनीषा अजय प्रताप सिंह जीतीं।

सतना के कांग्रेस वार्ड 40 से कांग्रेस के अशरफ अली बाबा जीते।