ग्वालियर ‘नगर सरकार’ रिजल्ट …? कांग्रेस मेयर प्रत्याशी शोभा सिकरवार की जीत लगभग तय, करीब 28 हजार वोटों से आगे

ग्वालियर में शहर सरकार की तस्वीर साफ होने लगी है। 56 साल बाद कांग्रेस नगर निगम में मेयर पद पर काबिज होने जा रही है। मेयर प्रत्याशी शोभा सिकरवार भाजपा की सुमन शर्मा के मुकाबले 27,985 वोटों से आगे चल रही हैं। जीत का अंतर लगातार बढ़ता जा रहा है। ऐसे में शोभा सिकरवार की जीत लगभग तय है। नतीजे जानने के लिए मतगणना स्थल पर लोगों भी भीड़ जमा हो गई है।

शोभा सिकरवार को 2,32,359 और भाजपा की सुमन शर्मा को 2,04,374 वोट मिले हैं। वहीं, आम आदमी पार्टी की रुचि गुप्ता तीसरे नंबर पर हैं। उन्हें 45,417 वोट मिले हैँ।

ग्वालियर में शाम को वार्ड 27 में रिजल्ट के बाद हंगामा हो गया। प्रशासन ने वार्ड का रिजल्ट रोक लिया है। इससे पहले इस वार्ड से कांग्रेस प्रत्याशी लक्ष्मी सुरेश सिंह को 12 वोट से जीता हुआ घोषित कर दिया था। उन्होंने भाजपा की यामिनी राणा को हराया है। इसके बाद भाजपा ने दोबारा काउंटिंग की मांग की है। इसके बाद कांग्रेस पूर्व विधायक नीटू सिकरवार ने विरोध जताया। उन्होंने कहा कि री-काउंटिंग का औचित्य नहीं होता। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। कुछ देर के लिए काउंटिंग भी रोकी गई है।

इसके अलावा, पार्षद के लिए वार्ड 59 में कांग्रेस के हेवरन कंषाना और वार्ड 41 से भाजपा के मोहित जाट और वार्ड 34 में भाजपा के ही रवि तोमर ने जीत दर्ज की है।

वहीं, पार्षद चुनाव में 35 वार्डों में भाजपा आगे है। वहीं, 21 वार्डों में कांग्रेस ने बढ़त बनाई है। वहीं 8 वार्डों में अन्य और दो वाडोँ में बीएसपी आगे चल रहे हैँ। कुल 35 राउंड में काउंटिंग होना है।

सबसे पहले 1492 डाक मतपत्रों की की गिनती की गई। डाक मतपत्रों में भाजपा को शुरुआती बढ़त मिली है। EVM (इलेक्ट्रॉनिक्स वोटिंग मशीन) के खुलने के साथ ही प्रत्याशियों की धड़कनें तेज हो गई हैं। नगर पालिका निगम ग्वालियर की सीट इस बार अनारक्षित महिला वर्ग के लिए आरक्षित है। महापौर के 7 और 66 वार्ड के 385 कैंडिडेट्स मैदान में हैं। 6 जुलाई को हुए मतदान किया गया था।

वार्ड क्रमांक निर्वाचित अभ्यर्थी का नाम निर्वाचित अभ्यर्थी को प्राप्त मतों की संख्या निर्वाचित अभ्यर्थी का राजनैतिक दल निकटतम अभ्यर्थी का नाम निकटतम अभ्यर्थी का राजनैतिक दल निकटतम अभ्यर्थी को प्राप्त मतों की संख्या जीत का अंतर
1 सईदा बेगम 4370 कांग्रेस श्रीमती अनीता कौरव भाजपा 3426 944
2 आशा चौहान 3118 निर्दलीय श्रीमती संजू राजपूत भाजपा 2686 432
3 श्रीमती मंजू राजपूत 4301 भाजपा विक्रम उर्फ विक्रमनारायण शर्मा कांग्रेस 3927 374
4 रेखा राय 5979 भाजपा मनु राय निर्दलीय 2866 3113
5 प्रेम प्रकाश शर्मा 4476 कांग्रेस गिर्राज सिंह परमार भाजपा 3540 936
6 दीपक मांझी 4238 निर्दलीय केशव मांझी भाजपा 4015 223
7 मोनिका शर्मा 3407 कांग्रेस श्रीमती बंदना तोमर भाजपा 2880 527
8 मनोज राजपूत 4613 कांग्रेस महेन्‍द्र सिंह भाजपा 2143 2470
9 अनीता 2593 कांग्रेस बवीता मांझी निर्दलीय 2468 125
10 शकील 2876 कांग्रेस मदन सिंह कुशवाह भाजपा 2825 51
11 अनीता रत्‍नाकर 3225 भाजपा द्रोपती कांग्रेस 1684 1541
12 मीरा 3598 भाजपा उमा राजपूत कांग्रेस 2682 916
13 ज्योति 4789 भाजपा मीनाक्षी कांग्रेस 2473 2316
14 विनोद यादव 2868 कांग्रेस गजेन्द्र भाजपा 2855 13
15 देवेन्द्र 2857 भाजपा बालकिशन राठौर कांग्रेस 2638 219
16 महेन्द्र आर्य 2387 भाजपा गजेन्द्र कुमार कांग्रेस 1927 460
17 किरन वर्मा 3104 कांग्रेस रेनू शाक्य भाजपा 2850 254
22 प्रमोद सिंह 3024 कांग्रेस पोहप सिंह भाजपा 1874 1150
23 सुरेश सिंह सोलंकी 3676 बीएसपी शिवराम सिंह भाजपा 2733 943
24 नागेन्‍द्र सिंह राणा 1601 भाजपा पोप सिंह कांग्रेस 895 706
25 प्रीति परमार 3983 भाजपा नीतू दुबे कांग्रेस 2468 1515
26 ममता 3693 भाजपा रानी गुप्‍ता निर्दलीय 1863 1830
27 लक्ष्मी बाई 3093 कांग्रेस कु. यामिनी राना भाजपा 3081 12
28 गायत्री मण्डेलिया 5598 कांग्रेस गंगादेवी बहुजन समाज पार्टी 2187 3411
29 गिर्राज सिंह कंषाना 4943 भाजपा महेन्द्र शर्मा एडवोकेट कांग्रेस 4903 40
30 रेखा त्रिपाठी 2462 भाजपा प्रभा सिंह कांग्रेस 2241 221
31 अंजना शिवहरे 2848 भाजपा श्रीमती पूनम कांग्रेस 2237 611
32 विवेक त्रिपाठी 2334 भाजपा कृष्णा कुशवाह आम आदमी पार्टी 1234 1100
33 सुनीता कुशवाह 2146 निर्दलीय रीटा उर्फ संजना निर्दलीय 1323 823
34 रविन्द्र सिंह 2354 भाजपा भानु प्रताप सिंह तोमर निर्दलीय 1900 454
35 श्रीमती चॉदनी चौहान 2819 कांग्रेस लक्ष्मी राठौर भाजपा 2737 82
36 भावना कन्नोजिया 2378 भाजपा सुनीता नरवरिया कांग्रेस 2140 238
37 अनीता धाकड 4373 कांग्रेस ज्योति इमले भाजपा 3045 1328
38 भगवान सिंह 3570 भाजपा गिरधारी लाल आम आदमी पार्टी 2875 695
39 राजाबेटी 2856 भाजपा शिवानी खटीक कांग्रेस 2104 752
40 श्री संजीव 1835 भाजपा गंगा घुरैया कांग्रेस 1440 395
41 मोहित उफ मोहित जाट 2016 भाजपा पियूष गुप्ता कांग्रेस 1595 421
42 ममता तिवारी 2428 भाजपा पूनम सिंह कांग्रेस 1559 869
43 संजय सिंंघल 2633 भाजपा श्रीमती शिखा शर्मा कांग्रेस 1594 1039
44 यामिनी नवीन परांडे 1897 भाजपा श्रीमती भगवती चौरिसया कांग्रेस 1294 603
45 अंकित गुप्‍ता 3683 कांग्रेस मोहन भाजपा 1759 1924
46 कपिल शर्मा 2650 कांग्रेस घनश्‍यामदास भाजपा 1894 756
47 जितेन्‍द्र 2349 भाजपा उदयराज योगी कांग्रेस 2311 38
48 हरिपाल सिंह उर्फ हिरेन्‍द्र प्रताप सिंह 3934 भाजपा अन्‍सार खां कांग्रेस 2379 1555
49 रश्मि 4715 भाजपा शैफाली चावला कांग्रेस 2536 2179
50 अनिल सांखला 2728 भाजपा कपिल पाल कांग्रेस 1526 1202
51 प्रेमलता जैन 3096 कांग्रेस अनीता भाजपा 1716 1380
52 संध्‍या सिंह 5880 कांग्रेस निशा चौधरी भाजपा 3298 2582
53 योगेन्‍द्र सिंह यादव 3153 कांग्रेस खुशबू गुप्‍ता भाजपा 2878 275
54 उपासना यादव 1620 कांग्रेस नीलिमा शिन्‍दे भाजपा 1288 332
55 मनोज सिंंह तोमर 6623 भाजपा रफीक कांग्रेस 4186 2437
56 सुरेन्द्र 4811 कांग्रेस लोकेन्द्र सिंह भाजपा 3788 1023
57 अवधेश सिंह 2905 कांग्रेस मनोज शर्मा भाजपा 2397 508
58 अपर्णा 2623 भाजपा बबिता कांग्रेस 1813 810
59 सरोज 2382 कांग्रेस जगदीश भाजपा 1746 636
60 केदार सिंह बरहादिया 4931 कांग्रेस सूरज भाजपा 4222 709
61 नाथूराम 3173 निर्दलीय पुष्पा भाजपा 2503 670
62 गोरा 3536 कांग्रेस सपना बहुजन समाज पार्टी 2786 750
63 उमा सिंह यादव 3152 निर्दलीय मीरा बाई भाजपा 2984 168
64 मनोज सिंह 5162 निर्दलीय अनीश हुसैन कांग्रेस 4206 956
65 गीता 7326 भाजपा विमला यादव निर्दलीय 4004 3322
66 उषा 1678 भाजपा पूजा गुर्जर निर्दलीय 1316 362

अपडेट्स –

9: 57: वार्ड 52, 54 और 29 में कांग्रेस आगे है।

9:50: वार्ड 5 में कांग्रेस और 9 में BJP आगे चल रही है।

9:38: डाक मतपत्रों में वार्ड 23 और 33 में भाजपा आगे है। डाक मतपत्रों की गिनती जारी है।

9:35 बजे: डाक मतपत्रों में भाजपा को बढ़त मिल रही है। शुरुआती 50 वोटों में से 20 वोट भाजपा को मिले हैं। 1 मतपत्र निरस्त कर दिया गया है।

सुबह 9 बजे: डाक मतपत्रों की गिनती शुरू हो चुकी है। कुल डाक मतपत्र 1492 हैँ। इनकी गिनती जारी है।

ग्वालियर के साइंस कॉलेज में मतगणना की जा रही है।
ग्वालियर के साइंस कॉलेज में मतगणना की जा रही है।
ग्वालियर में मतगणना के लिए 11 टेबलें लगाई गई हैँ।
ग्वालियर में मतगणना के लिए 11 टेबलें लगाई गई हैँ।

भाजपा-कांग्रेस के बीच मुकाबला

दोपहर में रुझान आने शुरू हो जाएंगे। महापौर पद के लिए मुख्य मुकाबला बीजेपी-कांग्रेस के बीच है। भाजपा ने सुमन शर्मा और कांग्रेस ने शोभा सिकरवार को मैदान में उतारा है। महापौर पद के लिए कुल 7 उम्मीदवार मैदान में हैं, लेकिन भाजपा और कांग्रेस के बीच ही मुकाबला है। इधर, रुचि गुप्ता भी आम आदमी पार्टी में शामिल हुई हैं। वे भी आप की ओर से चुनाव मैदान में खड़ी हुई हैं।

दोपहर बाद स्थिति होगी साफ

महापौर का रिजल्ट रात 8 बजे तक आएगा, लेकिन दोपहर बाद स्थिति साफ होना शुरू हो जाएगी। केंद्र पर काउंटिंग 6 कमराें में चल रही है। हर रूम में 11-11 टेबलें लगाई गई हैं। हर गणना टेबल पर एक गणना पर्यवेक्षक व दो गणना सहायक तैनात हैं।

पार्षदों के लिए 385 प्रत्याशी मैदान में

ग्वालियर में 66 वार्डों के लिए 385 प्रत्याशी मैदान में हैं। इसमें 132 प्रत्याशी भाजपा और कांग्रेस के हैँ। वहीं, 226 प्रत्याशी बीएसपी, आप और निर्दलीय भी हैं।

महापौर के लिए यह प्रत्याशी हैं मैदान में
– भाजपा से सुमन शर्मा
– कांग्रेस से डॉ. शोभा सिकरवार
– आम आदमी पार्टी से रुचि गुप्ता
– आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) विद्यादेवी
– समता मूलक समाजपार्टी से सुनीता पाल
– निर्दलीय हेमलता मुकेश कोरी
– बहुजन समाज पार्टी से सुनीता गौतम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *