नगर निगम चुनाव भोपाल:जानिए वार्डों में किसने किसे दी शिकस्त, किसे-कितने वोट मिले
बीजेपी की मालती राय भोपाल की नई महापौर बन गई हैं। उन्होंने कांग्रेस की विभा पटेल को 98 हजार 845 वोटों से हराया। वहीं, बीजेपी के 58, कांग्रेस के 22 और 5 निर्दलीय ने जीत हासिल की। डाक मतपत्र में बीजेपी ने बढ़त हासिल की। बीजेपी की ऐतिहासिक जीत के बाद जश्न का माहौल है। सोमवार को भाजपाई जश्न मनाने में लगे रहे। कई जगह जुलूस भी निकाले गए। इधर, बीजेपी शहर में बड़े विजयी जुलूस निकालने की प्लानिंग भी कर रही है।
भोपाल में 6 जुलाई को वोटिंग हुई थी। जिसकी मतगणना रविवार को की गई। यहां कुल 8 लाख 60 हजार 217 वोट डाले गए थे। महापौर बनी मालती राय ने रिकॉर्ड वोटों से जीत हासिल की। वहीं, पिछले चुनाव की तुलना में इस बार बीजेपी को पार्षदों में भी बढ़त मिली। पिछली बार 55 पार्षद जीते थे, जबकि इस बार 58 हो गए हैं। इसी प्रकार कांग्रेस के पार्षद कम हुए हैं। पिछली बार 26 पार्षद थे, जबकि इस बार 22 ही जीत सके हैं। 5 निर्दलीय भी जीते हैं, जो पिछली बार से एक ज्यादा है।
ऐसा रहा महापौर का रिजल्ट

जानिए किस वार्ड में कौन कितने वोट से जीता, किसे हराया


























































लिस्ट अपडेट की जा रही है-