झांसी में टुरिज्म बढ़ाएंगे …?

7 किला और गढ़ी में जल्द ही हेरिटेज होटल बनेंगे; PM मोदी के सुझाव पर शासन को भेजा फाइनल ड्राफ्ट….

झांसी में टुरिज्म को बढ़ावा देने के लिए 7 किला और गढ़ी में जल्द ही हेरिटेज होटल खोले जाएंगे। अभी ये ऐतिहासिक स्मारक खस्ताहाल में हैं। जिला प्रशासन ने 60 करोड़ का फाइनल ड्राफ्ट शासन को भेजा है। 16 जुलाई को बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का पीएम मोदी और सीएम योगी ने उद्घाटन किया था। इस दौरान पीएम मोदी ने बुंदेलखंड के किलो के आसपास एक टूरिज्म सर्किट (Tourism Circuit) बनाने का आग्रह किया था। इसके बाद राज्य सरकार ने बुंदेलखंड के सभी जिलों में टूरिज्म सर्किट बनाने का काम शुरु कर दिया है।

यह फोटो बरुआसागर किला की है। इस किला के पास झील होने के कारण इसकी सुंदरता और बढ़ जाती है।
यह फोटो बरुआसागर किला की है। इस किला के पास झील होने के कारण इसकी सुंदरता और बढ़ जाती है।

21 किले किए जा चुके हैं चिह्नित

टूरिज्म सर्किट में कुल 21 किले शामिल करने की योजना है। पहले चरण में 7 किले विकसित किए जा रहे हैं। इनमें झांसी शहर में बना रघुनाथ राव का महल, बरूआसागर का किला, चंपत राय का महल, टहरौली का किला, दिगारा की गढ़ी, लोहागढ़ फोर्ट और चिरगांव का किला शामिल है।

बरूआसागर व टहरौली किला के लिए 20-20 करोड़ और बाकी 5 किलो व गढ़ी के लिए 20 करोड़ रुपए का बजट मांगा गया है। ये सातों ऐतिहासिक स्मारक राज्य पुरातत्व विभाग और स्थानीय निकाय के अधीन हैं।

किला में ठहरने को मिलेगा तो बढ़ेंगे पर्यटक
इन किलो को उनके ऐतिहासिक महत्व और पर्यटकों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए विकसित किया जाएगा। अभी तक जो पर्यटक झांसी आते थे, वह सिर्फ झांसी शहर में बना किला देखकर ही लौट जाते थे। इस सर्किट के बनने के बाद पर्यटक अब झांसी जनपद के अन्य किलो को भी दे सकेंगे। किलो और गढ़ी में पहले से ही कमरे बने हुए हैं। उनको ही होटल के लिए विकसित किया जाएगा। लोगों को किलो में ठहरने के लिए मिलेगा तो पर्यटक बढ़ने की उम्मीद हैं।

PPP मोड़ पर देने की प्लानिंग
झांसी मंडल की क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी कीर्ति ने बताया कि 7 किलो और गढ़ियों का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया है। पहले प्रशासन द्वारा इन किलो पर मूलभूत सुविधाएं दी जाएंगी। किलो तक पहुंचने के लिए रास्ता, पानी, बिजली, शौचालय आदि की व्यवस्था करवाई जाएगी। आगे चलकर इनको हैरिटेज होटल में डेवलप किया जाएगा। साथ ही पीपीपी मोड़ पर देने की प्लानिंग भी चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *