bhind .. कांग्रेसियों ने प्रधानमंत्री का जलाया पुतला, पुलिस ने पानी डाला फिर भी नहीं बुझा सके

कांग्रेसी और पुलिस की झड़प …? 

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से ईडी की पूछताछ के विराेध में बुधवार को शहर कांग्रेस और महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला शहर के परेड चौराहा पर जलाया। इस दौरान जब पुलिस ने आग को बुझाने के लिए पानी फेंका, थाेड़ी देर तक पुलिस और कांग्रेसियों की झड़प भी हुई, मगर कार्यकर्ता पीएम का पुतला जलाने में सफल रहे।

बुधवार शाम करीब पांच बजे शहर कांग्रेस और महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने परेड चौराहा पर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया, इसी बीच कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पुतले में आग लगा दी, मौजूद पुलिसकर्मियों ने पुतले पर पानी फेंकना शुरू कर दिया। लेकिन वे पुतले को जलने से नहीं बुझा सके। पुतला दहन के दौरान शहर अध्यक्ष डॉ.राधेश्याम शर्मा ने कहा कि भाजपा की सरकार जनता का ध्यान भटका रही है।

इसलिए राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को परेशान किया जा रहा है।महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष रेखा भदौरिया ने कहा कि केंद्र सरकार के इशारे पर कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को परेशान किया जा रहा है। गांधी परिवार के दो सदस्यों को बार-बार समन भेजना सही नहीं है, वो भी एक ही केस में। सोनिया गांधी अभी हाल ही में कोरोना से पीड़ित रही है और75 साल की वृद्ध महिला हैं।

वहीं केंद्र सरकार के इशारे में मंगलवार को हमारे नेता राहुल गांधी को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया था। इस मौके पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष संतोष त्रिपाठी, रीना चौहान,राहुल सिंह राजावत, वीरेंद्र यादव, मनोज जैन,स्नेहलता जैन, नीलम भदौरिया, प्रमोद दीक्षित,राजमणि शर्मा, अजय जैन आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *