कानपुर :नगर निगम सदन में आज होंगे अहम फैसले …? 26 हजार श्रमिक कॉलोनियों से हाउस टैक्स वसूलने की तैयारी, 16.43 अरब का पेश होगा बजट

नगर निगम सदन में आज होंगे अहम फैसले:26 हजार श्रमिक कॉलोनियों से हाउस टैक्स वसूलने की तैयारी, 16.43 अरब का पेश होगा

कूड़ा फेंकने वालों के लिए बनेगी टास्क फोर्स
सड़क पर कूड़ा फेंकने वालों पर अब नगर निगम ने सख्ती के लिए प्रस्ताव तैयार किया है। इसके लिए टास्क फोर्स का गठन किया जाएगा। इसका दायित्व ही कूड़ा फेंकने वालों पर कार्रवाई का होगा। जुर्माना लगाने से लेकर नोटिस भेजने का काम यही टास्क फोर्स करेगी।

16.43 अरब का पेश होगा बजट
सदन में चाचा नेहरू अस्पताल कोपरगंज में खाली पड़ी जमीन पर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के निर्माण के प्रस्ताव के साथ ही दुकानों के आवंटन के लिए महापौर और नगर आयुक्त को अधिकृत किए जाने का प्रस्ताव भी रखा जाएगा। वहीं नगर निगम का चालू वित्तीय वर्ष के 13.75 अरब रुपये के बजट व जलकल का 2 अरब 68 करोड़ 51 लाख रुपये का बजट सदन की बैठक में रखा जाएगा।

पानी की जांच के लिए लेना होगा सर्टिफिकेट
अब होटल, रेस्टोरेंट, स्कूलों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में पीने के पानी की जांच करानी जरूरी होगी। पानी अशुद्ध पाए जाने पर 10 से 20 हजार रुपये का जुर्माना भरना होगा। इसके लिए नगर निगम ने शुद्ध पेयजल एवं संभरण नियमावली 2022 तैयार की है, जिसकी मंजूरी का प्रस्ताव नगर निगम सदन की बैठक होगा।

इन अहम फैसलों पर होगी चर्चा
-मोतीझील के कारगिल पार्क में भी पैडल बोट चलेंगी। पार्क में प्रवेश शुल्क के अतिरिक्त पैडल बोट से सैर का शुल्क देना होगा।
-नगर निगम में काम करने वाले आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का मानदेय बढ़ेगा। अब न्यूनतम मानदेय 12 हजार कर दिया जाएगा।
-गंगा के 6 घाटों पर शाम को 6 बजे से 9 बजे तक आरती के लिए गंगा समिति को अनुमति दिए जाने का प्रस्ताव।
-नगर निगम के सभी पार्षदों को उनके वार्डों में या प्रस्ताव के मुताबिक 15-15 LED लाइटें दी जाएंगी लगवाने के लिए।
-हर पार्षद को अपने वार्ड या निर्धारित स्थान पर विकास के लिए 15-15 लाख रुपये निधि के रूप में दिए जाने का प्रस्ताव।

श्रम विभाग की कॉलोनियां
जूही लाल कॉलोनी (4200 क्वाटर), साइड नंबर-1 किदवई नगर (1500 क्वाटर), साइड नंबर-2 किदवई नगर (1000 क्वाटर), बाबूपुरवा कॉलोनी (4100 क्वाटर), शास्त्री नगर कॉलोनी (5200 क्वाटर), विष्णुपुरी (3200 क्वाटर) जेके कॉलोनी (2200 क्वाटर) हैं।

केडीए की कॉलोनियां
जूही सफेद कॉलोनी (3200 क्वाटर), जूही पीली कॉलोनी (2200 क्वाटर), जूही हरी कॉलोनी (1500 क्वाटर), उस्मानपुर (1500), विजयनगर (2000), दादागर (2200) ईदगाह कॉलोनी में 1600 क्वाटर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *