मध्यप्रदेश में मिलावटखोरों के खिलाफ बनेगा उम्रकैद का कानून : स्वास्थ्य मंत्री
भोपाल। मध्य प्रदेश में बड़े पैमाने पर सिंथेटिक दूध और उससे बने खाद्य पदार्थों की धरपकड़ के बीच प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट ने आरोप लगाया है कि पूर्ववर्ती भाजपा सरकार ने मिलावटखोरों के आगे घुटने टेक दिए थे।
अब कांग्रेस सरकार में दोषियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई और उम्रकैद की सजा का प्रावधान होगा। दूध में मिलावट नहीं रुकी तो 2025 तक देश में 87 फीसदी कैंसर रोगी बढ़ जाएंगे।
सिलावट प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मप्र को देश का पहला मिलावट मुक्त राज्य बनाया जाएगा। इसमें आम नागरिक