जबलपुर में प्राइवेट अस्पताल में आग, 10 की मौत …?

न्यू लाइफ अस्पताल में शॉर्ट सर्किट से हादसा, 13 गंभीर, हादसे के वक्त 50 लोग अंदर थे …

मध्यप्रदेश के जबलपुर में सोमवार को एक निजी अस्पताल में आग लग गई। आग से तीन मंजिला बिल्डिंग जलकर पूरी तरह खाक हो गई। हादसे में अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है। 13 लोग झुलस गए हैं, जिनकी हालत गंभीर है। मरने वालों में 4 अस्पताल के स्टाफ हैं। मौतों का आंकड़ा और बढ़ सकता है।

पुलिस के मुताबिक, जबलपुर के विजय नगर स्थित न्यू लाइफ मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल के एंट्रेस पॉइंट पर दोपहर करीब पौने तीन बजे शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली की कुछ ही देर में तीन मंजिला बिल्डिंग पूरी तरह खाक हो गई। मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में लगी हुई है।

दूसरे फ्लोर पर अधिक लोगों की मौत हुई है। घायलों को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। बताया जा रहा है कि आग लगने के बाद मरीजों को बचाने के दौरान कुछ लोग अंदर गए जो बाहर नहीं निकल सके।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए और गंभीर घायलों के लिए 50-50 हजार रुपए की मदद की घोषणा की है।

घटना के वक्त अस्पताल में कई लोग मौजूद थे। आग लगने से वहां हड़कंप मच गया। सूचना पर फायर ब्रिगेड का अमला पहुंचा और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। 4 लोगों के शव को बाहर निकाले जा चुके हैं। अस्पताल के अंदर हादसे के वक्त करीब 50 लोग मौजूद थे। अस्पताल में करीब 100 लोगों का स्टाफ है। प्रबंधन अस्पताल में भर्ती मरीजों को शिफ्ट करने में जुटा है।

प्रारंभिक जानकारी में अस्पताल में भर्ती कुछ मरीजों की मौत होना भी बताया जा रहा है। आग लगने की वजह से अस्पताल के भीतर धुआं पसरा हुआ है, जिसके चलते भर्ती मरीजों को निकालने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा इलाज का खर्च सरकार उठाएगी
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट करते हुए हादसे पर दुख जताया और मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने लिखा, ‘दु:ख की इस घड़ी में शोकाकुल परिवार स्वयं को अकेला न समझें, मैं और संपूर्ण मध्यप्रदेश परिवार के साथ है। राज्य सरकार की ओर से मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए और गंभीर रूप से घायलों को 50-50 हजार रुपए की सहायता प्रदान की जाएगी। घायलों के संपूर्ण इलाज का व्यय भी सरकार वहन करेगी।’

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने भी ट्वीट करते हुए हादसे पर दुख जताया।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने भी ट्वीट करते हुए हादसे पर दुख जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *