मिशन 2024 के लिए BJP का मेगा प्लान …? UP में 66 लाख महिलाएं हैं टारगेट, इन्हें रोजगार से जोड़ने की तैयारी

यूपी में योगी सरकार मिशन- 2024 की तैयारियों में जुट गई है। लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी बड़े वोट बैंक को अपने पाले में करने के लिए बड़ी प्लानिंग कर रही है। देश में सरकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचा कर पार्टी PM मोदी ने देश भर में अपना आधार बढ़ाया है। अब ठीक उसी तर्ज पर CM योगी यूपी में महिलाओं को रोजगार मुहैया कराकर राज्य में अपने आधार को मजबूत करेंगे।

इसके लिए विभाग ने “महिला सशक्तिकरण” के तहत ग्रामीण क्षेत्रों को टारगेट किया। अगले पांच सालों में करीब 66 लाख महिलाओं को नए समूहों से जोड़ते हुए उन्हें रोजगार से जोड़ने की तैयारी है। राज्य में 5 लाख 50 हजार 868 नए आजीविका समूहों का गठन किया जाना है। जिसके जरिए महिलाओं को उनके गांव -घर में ही रोजगार मिलेगा।

BJP का मानना है कि विभिन्न लाभार्थी योजनाओं से लाभान्वित और प्रभावित होने वाला बड़ा वर्ग महिलाओं का ही है।
BJP का मानना है कि विभिन्न लाभार्थी योजनाओं से लाभान्वित और प्रभावित होने वाला बड़ा वर्ग महिलाओं का ही है।

5 साल में नए समूह बनेंगे
बड़े लक्ष्य को हासिल करने के लिए इसे पाने के लिए छह माह, एक साल, दो साल और पांच साल की योजना तैयार की जा रही है। यह लक्ष्य पूरा होने पर ग्रामीण परिवारों में महिलाओं का एक बड़ा वर्ग सीधे घर परिवार के साथ ही गांव और राज्य की अर्थव्यवस्था में योगदान देने लगेगा।

एक समूह में न्यूनतम 10 से 14 महिलाएं शामिल की जाती है। यदि प्रति समूह 12 महिलाएं मानें तो पांच साल में जो नए समूह बनाए जाएंगे। उससे सीधे तौर पर 66 लाख 10 हजार 416 महिलाएं जुड़ेंगी। इस तरह भाजपा का एक बड़ा वोट बैंक भी तैयार हो जाएगा।

2012 और 2017 के विधानसभा चुनावों में महिलाओं का वोटिंग प्रतिशत पुरुषों से ज्यादा रहा था।
2012 और 2017 के विधानसभा चुनावों में महिलाओं का वोटिंग प्रतिशत पुरुषों से ज्यादा रहा था।

UP में 6.98 करोड़ से ज्यादा महिला मतदाता

निर्वाचन आयोग कार्यालय के अनुसार, एक नवंबर, 2021 को 1000 पुरुष मतदाताओं के मुकाबले 857 से बढ़कर पांच दिसंबर को 868 हो गया। आयोग ने उत्तर प्रदेश की जो मतदाता सूची जारी की। जिसमें 8.04 करोड़ पुरुष मतदाता और 6.98 करोड़ से अधिक करीब 6,98,22,416 महिला मतदाता हैं।

यह तस्वीर 21 मार्च 2021 को उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन एवं बैंकों के मध्य साझेदारी तथा प्रदेश के 50665 स्वयं सहायता समूहों को 607 करोड़ बैंक क्रेडिट लिंकेज का वितरण की है।
यह तस्वीर 21 मार्च 2021 को उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन एवं बैंकों के मध्य साझेदारी तथा प्रदेश के 50665 स्वयं सहायता समूहों को 607 करोड़ बैंक क्रेडिट लिंकेज का वितरण की है।

UP में अब तक करीब 5 लाख महिलाएं रोजगार से जुड़ी
राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के निदेशक भानु चंद्र गोस्वामी के अनुसार, राज्य में अभी 4 लाख 81 हजार 793 स्वयं सहायता समूह ग्रामीण क्षेत्रों में सक्रिय हैं। इनमें से 3 लाख 54 हजार 489 समूहों को समूह की गतिविधियां शुरू करने के लिए अब तक चरणबद्ध तरीके से 531.73 करोड़ रुपए रिवाल्विंग फंड के रूप में दिए जा चुके हैं।

2 लाख 85 हजार 913 समूहों को कम्युनिटी निवेश फंड मुहैया कराने के साथ ही इन समूहों से जुड़ी महिलाओं को आजीविका संबंधी गतिविधियों से जोड़ दिया गया है।

UP में महिलाएं होंगी और मजबूत
समूहों की महिलाओं की आर्थिक गतिविधियों को मजबूत करने के लिए सरकार ने महिला समूहों को कई अहम योजनाओं से जोड़ने का काम किया है। जिनमें प्रमुख रूप से बीसी सखी, पुष्टाहार निर्माण इकाई, उचित दर की दुकानों का आवंटन, सामुदायिक शौचालय का प्रबंधन, बिजली बिल कलेक्शन, ओजस (सोलर उत्पाद), आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस योजना, मनरेगा में सहभागिता, स्टार्टअप विलेज एंटरप्रेन्योरशिप प्रोग्राम, ड्राइ राशन का वितरण, महिला किसान सशक्तिकरण परियोजना, फार्म वैल्यू चेन परियोजना आदि हैं।

इसके अलावा ये महिलाएं अपनी सुविधा और रुचि के मुताबिक, अन्य कई तरह के काम कर रही हैं। भानु चंद्र गोस्वामी का दावा है कि हर गांव में महिला समूह अब सक्रिय होकर रोजगार कर रहे हैं। महिला समूह में कार्य कर रहीं महिलाएं रोजगार पाने के लिए राज्य सरकार का आभार भी जता रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *