वॉट्सएप से खाना ऑर्डर कर सकेंगे रेल यात्री …?

PNR नंबर की मदद से आपकी सीट पर आ जाएगा खाना, यहां जानें इसकी पूरी प्रोसेस …

अब सफर के दौरान रेल यात्री व्हाट्सऐप के जरिए खाना ऑर्डर कर सकेंगे। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) की फूड डिलीवरी सर्विस जूप (Zoop) ने जियो हैप्टिक के साथ मिलकर यह सुविधा शुरू की है। सुविधा फिलहाल 100 से अधिक स्टेशनों पर शुरू की गई है।

खाना मंगवाने के लिए PNR जरूरी
रेल यात्री अब नए व्‍हाट्सऐप चैटबोट के जरिए मैसेज कर खाना मंगवा सकेंगे। खाना ऑर्डर करने के लिए यात्री को अपने PNR का इस्‍तेमाल करना होगा और उसका ऑर्डर सीधे सीट पर डिलीवर कर दिया जाएगा। यात्री अपने ऑर्डर को रियल टाइम में ट्रैक भी कर सकते हैं। साथ ही कोई दिक्‍कत आने पर सपोर्ट टीम की मदद भी ले सकते हैं।

फिलहाल 100 से ज्यादा स्टेशनों पर मिलेगी सुविधा
रेलवे के अनुसार व्हाट्सएप पर +91 7042062070 पर जूप के साथ चैट कर सकते हैं। फिलहाल ये सेवा विजयवाड़ा, वडोदरा, मुरादाबाद, वारंगल के अलावा दीन दयाल उपाध्याय, कानपुर, आगरा कैंट, टूंडला जंक्शन, बल्हारशाह जंक्शन और 100 से अधिक रेलवे स्टेशनों पर उपलब्ध है।

ट्रेन में व्हाट्सएप से ऐसे ऑर्डर करें खाना

  1. सबसे पहले यात्री को मोबाइल में Zoop WhatsApp chatbot नंबर +91 7042062070 सेव करना होगा।
  2. इसके बाद व्हाट्सएप में Zoop chatbot को खोलना होगा।
  3. इसके बाद आपको 10-digit PNR नंबर टाइप करना होगा।
  4. Zoop आपकी डिटेल को वेरिफाई करेगा। फिर अपकमिंग स्टेशन को सलेक्ट करने को कहेगा।
  5. फिर Zoop chatbot आपको कुछ रेस्टोरेंट्स का ऑप्शन देगा, जहां से आप खाना ऑर्डर कर पाएंगे। यहां पेमेंट मोड भी मिलेगा।
  6. खाना ऑर्डर करने और ट्रांजेक्शन्स पूरा करने के बाद आप चैटबॉट से ही ऑर्डर को ट्रैक भी कर पाएंगे।
  7. आखिर में चुने गए स्टेशन पर ट्रेन पहुंचते ही Zoop आपको खाना डिलीवर कर देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *