गाजियाबाद गैंगरेप में 5 प्वाइंट्स पर पुलिस जांच ..!

52 घंटे तक क्यों छिपाई लापता होने की बात; आरोपियों की लोकेशन दिल्ली में मिली ..

गाजियाबाद गैंगरेप मामले में पुलिस 5 प्वाइंट्स पर जांच कर रही है। पुलिस यह पता करने की कोशिश कर रही है कि आखिर परिवार ने महिला के लापता होने की बात 52 घंटे तक क्यों छिपाई? इसके अलावा, सूत्रों ने यह भी दावा किया कि वारदात के वक्त आरोपियों की मोबाइल लोकेशन दिल्ली की आ रही है। यानी, जहां वारदात हुई वहां से करीब 20 किमी. दूर।

उधर, 36 साल की गैंगरेप पीड़िता का दिल्ली के गुरु तेग बहादुर (GTB) हॉस्पिटल में इलाज जारी है। हॉस्पिटल के प्रवक्ता रजत जांबा के अनुसार, ‘सेक्सुअल असॉल्ट किया गया है। हालांकि, अभी वो स्टेबल है। पीड़िता को बाहरी चोटें हैं। हमें अंदरूनी चोटों का अभी पता नहीं चल सका है। प्राइवेट पार्ट से मिली वस्तु को जांच के लिए इनवेस्टिगेशन ऑफिसर (IO) को भेजा है। वो क्या है, यह वही बता पाएंगे।’

4 आरोपी कस्टडी में, अभी गिरफ्तारी नहीं दिखाई
इधर, इस केस के नामजद पांच में से चार आरोपी पुलिस कस्टडी में हैं। हालांकि, पुलिस ने अधिकारिक तौर पर अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं दिखाई है। 18 अक्टूबर की सुबह साढ़े 3 बजे गाजियाबाद की नंदग्राम थाना पुलिस को आश्रम रोड पर यह महिला सड़क किनारे पड़ी मिली। हाथ-पैर रस्सी से बंधे थे। शरीर का नीचे का आधा हिस्सा सफेद रंग के प्लास्टिक बोरे में बंद था।

पुलिस के एक सीनियर अफसर ने बताया कि तफ्तीश किस दिशा में है, अब तक क्या-क्या निकला। चलिए विस्तार से बताते हैं…

इधर, इस केस के नामजद पांच में से चार आरोपी पुलिस कस्टडी में हैं। हालांकि पुलिस ने अधिकारिक तौर पर अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं दिखाई है। लोग सोशल मीडिया पर इस केस की तुलना दिल्ली के निर्भया कांड से कर रहे हैं और आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग कर रहे हैं।

18 अक्टूबर की सुबह साढ़े 3 बजे गाजियाबाद की नंदग्राम थाना पुलिस को आश्रम रोड पर यह महिला सड़क किनारे पड़ी मिली। हाथ-पैर रस्सी से बंधे थे। शरीर का नीचे का आधा हिस्सा सफेद रंग के प्लास्टिक बोरे में बंद था। महिला को मिले 48 घंटे हो गए हैं।

  • इस दौरान पुलिस की तफ्तीश में क्या-क्या निकला, विस्तार से बताते हैं…
दिल्ली के GTB हॉस्पिटल के इसी वार्ड में पीड़िता का इलाज चल रहा है।
दिल्ली के GTB हॉस्पिटल के इसी वार्ड में पीड़िता का इलाज चल रहा है।

1- मिसिंग होने की कोई पुलिस शिकायत नहीं
पीड़िता नर्स 16 अक्टूबर की रात बर्थडे पार्टी से निकली। वो नंदग्राम के आश्रम रोड स्थित सड़क पर ऑटो के इंतजार में खड़ी थी और वहां से लापता हो गई। फैमिली को 18 अक्तूबर की सुबह उसके सड़क किनारे मिलने की सूचना आई। 52 घंटे के इतने बड़े वक्त में फैमिली के किसी भी मेंबर ने पुलिस को उसके लापता होने की न कोई सूचना दी और न लिखित शिकायत की।

2- जहां से अगवा किया, वहीं क्यों फेंका
पीड़िता के अनुसार, स्कॉर्पियो सवार चार युवक उसको सड़क से अगवा करके ले गए। दो दिन अज्ञात स्थान पर रखा। वहां पांच युवकों ने बारी-बारी से रेप किया और उसको वापस उसी जगह फेंककर भाग निकले।

पुलिस ने आरोपियों की लोकेशन निकलवाई तो वो दिल्ली की मिली है। आश्रम रोड से दिल्ली की दूरी करीब 20 किलोमीटर होगी। आरोपी अगर अगवा करेंगे तो उसी जगह क्यों फेंककर जाएंगे।

3- प्रॉपर्टी को लेकर भी है विवाद
पुलिस के अनुसार, पीड़िता का एक प्रॉपर्टी को लेकर नामजद आरोपियों से विवाद है। ये बात खुद पीड़िता और उसके भाई ने भी स्वीकारी है। ये प्रॉपर्टी के शाहदरा इलाके में है और कीमत ठीक-ठाक बताई जा रही है।

हालांकि पीड़िता का दावा है कि आरोपियों से वो ये प्रॉपर्टी खरीद चुकी है। रजिस्ट्री भी हो चुकी है। फिर भी आरोपी पक्ष इस पर कब्जा नहीं दे रहा। पुलिस मान रही है कि ऐसा तो नहीं कि इसी प्रॉपर्टी को लेकर ये गैंगरेप की कहानी रची गई हो।

4- पीड़िता ने पुलिस को नहीं बताया अपना सही एड्रेस
पीड़िता ने गाजियाबाद पुलिस को अपना एड्रेस और मोबाइल नंबर नहीं दिया। पूछताछ में उसने खुद को नंदनगरी दिल्ली निवासी बताया। गाजियाबाद पुलिस इस एड्रेस पर जांच करने पहुंची। पता चला कि इस मकान में पीड़िता नहीं, उसकी बहन रहती है। अब पीड़िता का दूसरा एड्रेस पुलिस को मिला है। पीड़िता ने पुलिस को अपना मोबाइल नंबर भी नहीं दिया।

5- जहां नौकरी, वहीं पर इलाज
गाजियाबाद पुलिस का कहना है कि वे पीड़िता को इलाज के लिए सीधे MMG हॉस्पिटल लाए। यहां से उसको मेरठ मेडिकल के लिए रेफर कर दिया। लेकिन पीड़िता ने GTB दिल्ली ले जाने की जिद की।

जबकि नियम मुताबिक, गाजियाबाद का हायर सेंटर मेरठ मेडिकल है और वहीं की रेफर स्लिप से वह दिल्ली में एडमिट होती। पता चला कि पीड़िता GTB में ही पिछले 10 से ज्यादा साल से बतौर नर्स कार्यरत है। सारा स्टाफ उसका भली-भांति परिचित है।

चारों आरोपियों से फिलहाल नंदग्राम थाने के अंदर पूछताछ चल रही है।
चारों आरोपियों से फिलहाल नंदग्राम थाने के अंदर पूछताछ चल रही है।

पुलिस जांच में अब तक क्या निकला?
पीड़िता नर्स का दोस्त आजाद है। आजाद की दुश्मनी शाहरुख नामक व्यक्ति से है। ये दोनों ही व्यक्ति विवादित प्रॉपर्टी खरीद-फरोख्त का काम करते हैं। गैंगरेप की FIR में शाहरुख भी नामजद है। पुलिस नर्स के दोस्त आजाद को तलाशने दिल्ली में उसके घर पर पहुंची, लेकिन वो मौजूद नहीं मिला है।

पुलिस को शक है कि आजाद से पूछताछ के बाद गैंगरेप की जड़ तक पहुंचा जा सकता है। पुलिस का कहना है कि पीड़िता के बयान और डॉक्टरी रिपोर्ट ही दुष्कर्म की पुष्टि कर रहे हैं। इसके अलावा न तो घटनास्थल का पता चला है और न ही आरोपियों की लोकेशन मैच हो रही है।

  • गैंगरेप की कहानी, पीड़िता के भाई की जुबानी…
पीड़िता के भाई ने पुलिस और मीडिया को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया।
पीड़िता के भाई ने पुलिस और मीडिया को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया।

’16 अक्टूबर को मेरी बहन मेरे जन्मदिन पर आई थी। खाना खाकर रात करीब 9 बजे चली गई थी। मैंने उसको आश्रम रोड पर छोड़ा था। इससे पहले हमने वहां से कुछ सामान खरीदा। वहां से उसने ऑटो पकड़ लिया था और घर के लिए रवाना हो गई थी।

रात साढ़े 11 बजे मेरे भांजे की कॉल आई और बताया कि मम्मी घर नहीं पहुंची हैं। हमने बहन को खूब तलाशा, लेकिन कुछ पता नहीं चला। 18 अक्टूबर की सुबह हमे उसके सड़क किनारे पड़े होने की सूचना मिली।

बहन ने मुझे बताया कि स्कॉर्पियो में चार युवक आए थे और उसको अज्ञात स्थान पर ले गए। वहां उनका पांचवां साथी भी मौजूद था। मुझे उनके नाम नहीं पता, लेकिन मेरी बहन उनको जानती है। सभी ने मेरी बहन से रेप किया। डॉक्टर ने मुझे बताया है कि प्राइवेट पार्ट में इंजरी है।’

क्या है पूरा मामला?
दिल्ली निवासी 36 वर्षीय महिला अपने भाई के बर्थडे में 16 अक्तूबर की शाम गाजियाबाद के नंदग्राम इलाके में आई थी। भाई का कहना है कि खाना खाने के बाद उसने बहन को आश्रम रोड पर ऑटो के लिए छोड़ दिया और वो चला गया।

इसके बाद बहन लापता हो गई। 18 अक्तूबर को ये महिला नंदग्राम इलाके में ही सड़क किनारे बेहोशी अवस्था में मिली। अब वो दिल्ली के GTB हॉस्पिटल में भर्ती है। पांच युवकों पर गैंगरेप करने, प्राइवेट पार्ट में रॉड जैसी वस्तु डालने और हाथ-पैर बांधकर बोरी में भरकर फेंकने का आरोप है। थाना नंदग्राम पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है और पांच में से चार नामजद आरोपियों को हिरासत में ले रखा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *