भिंड : जिले में अब 12.47 लाख मतदाता, 15 हजार से ज्यादा पहली बार डालेंगे वोट …

जिले की पांच विधानसभाओं में 13 हजार 77 नए मतदाता बढ़ गए हैं। इस प्रकार से जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 12 लाख 47 हजार 469 हो गई है, इनमें से 15 हजार 81 मतदाता 18 से 19 वर्ष के हैं। जो कि इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव में पहली बार मतदान करेंगे। बता दें कि जिले में पिछले एक महीने से मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्यक्रम चल रहा था। पांच जनवरी, गुरुवार को फायनल मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन हुआ। नौ नवंबर 2022 की तुलना पांच जनवरी 2023 की मतदाता सूची पर नजर डाली जाए तो इस बार जिले में 13 हजार 77 नए मतदाता बढ़े हैं।

जबकि 15 हजार 111 मतदाताओं के नाम सूची से हटाए भी गए हैं। वहीं नई सूची 18 से 19 वर्ष के 15 हजार 812 नए मतदाता भी जुड़े हैं, जो कि इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इस प्रकार से जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 12 लाख 47 हजार 469 हो गई है, जिसमें से छह लाख 82 हजार 52 पुरुष और पांच लाख 65 हजार 402 महिला मतदाता है। जबकि 15 ट्रांसजेंडर हैं। जिले में 11 हजार 943 सर्विस मतदाता है, जिसमें 11 हजार 758 पुरुष और 185 महिलाएं हैं। सर्वाधिक सर्विस मतदाता अटेर विधानसभा क्षेत्र में 3745 हैं। जबकि सबसे कम लहार में 914 हैं। वहीं भिंड विधानसभा क्षेत्र में 3260, मेहगांव में 2955 और गोहद में 1069 सर्विस मतदाता हैं।

शत-प्रतिशत फोटो युक्त हुई मतदाता सूची
जिले की मतदाता सूची शत-प्रतिशत फोटो युक्त हो चुकी है। यानि 12 लाख 47 हजार वाली जिले की मतदाता सूची में सभी मतदाताओं के फोटो लगे हुए हैं। इसी प्रकार से जिले की पांचों विधानसभा क्षेत्रों में 1470 मतदान केंद्र हैं, जिसमें 349 ग्रामीण और 1121 ग्रामीण क्षेत्र के हैं। जबकि इन मतदान केंद्रों की लोकेशन 1065 हैं, जिसमें शहरी क्षेत्र में 150 और ग्रामीण क्षेत्र में 915 हैं।

8407 मतदाता दूसरी जगह हुए शिफ्ट
पुनरीक्षत कार्यक्रम के बाद पांच जनवरी को प्रकाशित नई मतदाता सूची में 15 हजार 111 मतदाता जिले में कम हुए हैं, जिसमें से 8407 मतदाता ऐसे हैं जो दूसरी जगह शिफ्ट हो गए हैं। जबकि 6241 मतदाताओं की मृत्यु होना बताया गया है। वहीं 463 मतदाताओं का नामांकन दोहरा होने के कारण उनका एक जगह से नाम काट दिया गया है।

लहार में कम हुए मतदाता, अटेर में बढ़ गए
मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान पांच जनवरी 2022 की तुलता गुरुवार को प्रकाशित सूची में सबसे ज्यादा 6570 मतदाता लहार विधानसभा क्षेत्र की सूची में से कम हुए हैं। जबकि सर्वाधिक 843 मतदाता अटेर विधानसभा क्षेत्र में बढ़े हैं। इसी प्रकार से भिंड विधानसभा क्षेत्र में 2100 और गोहद विधानसभा क्षेत्र में 140 मतदाता कम हुए हैं। जबकि अटेर के बाद मेहगांव में 249 मतदाता बढ़े हैं। खास बात तो यह है मतदाताओं की दृष्टि से देखी जाए तो मेहगांव विधानसभा सबसे बड़ी है। वहीं गोहद सबसे छोटी है।

स्थिति साफ… किस विधानसभा में कितने हुए मतदाता
विधानसभा………… ….पुरुष………. महिला…….थर्ड जेंडर……… कुल
अटेर……………. ….. 1,27,436….1,04,751 …..02………..2, 32,189
भिंड……………. …….1,43,416….1 ,19,956…..02…… …..2,63,374
मेहगांव…………. …….1,47,789….1 ,21,581…..03…… …..2,69,373
लहार……………. ……1,37,602….1, 14,268…..06……. ….2,51,876
गोहद(आरक्षित)……. .1,25,809…1,04,846 …..02………..2, 30,657

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *