देश के 25 राज्यों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की 70% तक कमी, MP में 95% पद खाली …!

रूरल हेल्थ स्टैटिक्स 2021-22 की रिपोर्ट में खुलासा:देश के 25 राज्यों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की 70% तक कमी, MP में 95% पद खाली

देश में विशेषज्ञ डॉक्टरों की भारी कमी चल रही है। 34 में से 25 राज्य, केंद्र शासित प्रदेश ऐसे हैं, जहां के सरकारी अस्पतालों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की 70% से अधिक की कमी है। इन राज्यों के ग्रामीण क्षेत्रों में सर्जन, महिला, बाल रोग समेत विशेषज्ञ डॉक्टरों की भारी कमी है। रूरल हेल्थ स्टैटिक्स की 2021-22 की रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं के मामले में मध्यप्रदेश देश में सबसे खराब स्थान पर है। यहां स्पेशलिस्ट डॉक्टरों के 95% पद खाली हैं।

वहीं, गुजरात में 90%, राजस्थान में 79%, उत्तरप्रदेश में 72%, बिहार में 70% और महाराष्ट्र में 70% स्पेशलिस्ट डॉक्टरों के पद खाली पड़े हैं। इसके बाद केरल में 94.31%, पश्चिम बंगाल में 93.03% और तमिलनाडु में 83.83% पद खाली पड़े हैं। गौरतलब है कि दिल्ली-चंडीगढ़ और नागालैंड के आंकड़े उपलब्ध नहीं कराए गए हैं।

इन इलाकों में कोई भी विशेषज्ञ डॉक्टर नहीं रखा
मिजोरम, सिक्किम, दीव-दमन और पुड्डुचेरी के ग्रामीण इलाकों में तो किसी भी विशेषज्ञ डॉक्टर को नहीं रखा गया है। रूरल हेल्थ स्टैटिक्स की रिपोर्ट बताती है कि तेलंगाना की स्थिति सबसे अच्छी मानी जा रही है। यहां विशेषज्ञ डॉक्टरों के करीब 98% पद पूरी तरह से भरे हुए हैं, जबकि केवल 2% पद ही रिक्त पड़े हैं।

तेलंगाना की स्थिति अच्छी, 98% पद भरे हुए
अधिकतर राज्यों में विशेषज्ञ डॉक्टरों के 90 से 99% पद खाली पड़े हैं। 12 राज्यों में 90 से 99%, 2 राज्यों में 80 से 85%, 7 राज्यों में 71 से 80%, 3 में 61 से 70%, 2 में 51 से 60%, 2 में 41 से 50% और एक में 30 से 35% पद खाली पड़े हैं। पद खाली पड़े हैं। दूसरी ओर, ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं के मामले में मिजोरम और सिक्किम काफी पिछड़े हुए हैं। यहां के सरकारी अस्पतालों में एक भी स्पेशलिस्ट डॉक्टर तैनात नहीं किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *