MCD स्टैंडिंग कमेटी इलेक्शन में आधी रात मारपीट …!

AAP-BJP पार्षद भिड़े, बोतलें-सेब फेंके, बैलेट बॉक्स उखाड़ा; आज भी हंगामा..चुनाव अब कल …

दिल्ली नगर निगम (MCD) में बुधवार को मेयर चुनाव के बाद बुधवार शाम को स्टैंडिंग कमेटी का चुनाव शुरू हुआ। इसके बाद सदन में हंगामा शुरू हो गया। AAP और BJP मेंबर्स ने मारपीट शुरू कर दी। इनमें पुरुष पार्षद भी थे और महिला पार्षद भी। दोनों ने एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाए। सदन में बोतलें फेंकी गईं और बैलेट बॉक्स पलट दिया गया।

शैली ओबेरॉय ने कहा कि भाजपा के पार्षदों ने मुझ पर हमले की कोशिश की। ये भाजपा की गुंडागर्दी की इंतेहा है, उन्होंने एक महिला मेयर पर हमले की कोशिश की। सदन में बुधवार देर रात तक हंगामा चलता रहा। दोनों पक्षों के पार्षद सदन में हो सो गए। इसकी तस्वीरें भी सामने आईं।

गुरुवार सुबह नाश्ते के बाद फिर चुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई, लेकिन हंगामे के चलते कार्रवाही कल तक के लिए स्थगित कर दी गई। अब स्टैंडिंग कमेटी के 6 सदस्यों का चुनाव शुक्रवार सुबह 10 बजे से शुरू होगी। बुधवार दोपहर से गुरुवार सुबह तक सदन की कार्यवाही 6 बार स्थगित की गई। भाजपा ने आप पर वोट की गोपनीयता भंग करने का आरोप लगाया है।

आज का बड़ा बयान…
दिल्ली महापौर शैली ने कहा, ‘MCD के सिविक सेंटर में बुधवार से लेकर गुरुवार तक सदन में जितना नुकसान हुआ है, उसका खर्चा वीडियो फुटेज देखकर वसूला जाएगा। जिसने जितना नुकसान किया है, उसी से वसूला जाएगा।’

6 तस्वीरें, जो बुधवार को हुए हंगामे का पूरा हाल बयां करती हैं…

1. वोटिंग शुरू होते ही नारेबाजी शुरू हो गई। भाजपा मेंबर्स महापौर की कुर्सी पर बैठी शैली के पास पहुंच गए और बैलेट बॉक्स फेंक दिया।
1. वोटिंग शुरू होते ही नारेबाजी शुरू हो गई। भाजपा मेंबर्स महापौर की कुर्सी पर बैठी शैली के पास पहुंच गए और बैलेट बॉक्स फेंक दिया।
2. बैलेट बॉक्स फेंके जाने के बाद हाथापाई शुरू हो गई। महिला और पुरुष पार्षदों ने जमकर मारपीट शुरू कर दी।
2. बैलेट बॉक्स फेंके जाने के बाद हाथापाई शुरू हो गई। महिला और पुरुष पार्षदों ने जमकर मारपीट शुरू कर दी।
3. सदन में आप और भाजपा दोनों पक्षों की ओर से जमकर बोतलें और कुर्सियां फेंकी गईं।
3. सदन में आप और भाजपा दोनों पक्षों की ओर से जमकर बोतलें और कुर्सियां फेंकी गईं।
4. कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर भी आए। इनमें एक मेंबर ने खाया हुआ सेब दिखाया। मेंबर्स एक-दूसरे पर सेब भी फेंक रहे थे।
4. कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर भी आए। इनमें एक मेंबर ने खाया हुआ सेब दिखाया। मेंबर्स एक-दूसरे पर सेब भी फेंक रहे थे।
5. AAP और BJP के मेंबर्स सदन में मेजों पर चढ़ गए। पुलिस दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश करती रही।
5. AAP और BJP के मेंबर्स सदन में मेजों पर चढ़ गए। पुलिस दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश करती रही।
6. एक और तस्वीर सोशल मीडिया पर आई। इसमें आधी रात तक चले हंगामे के बाद दोनों पक्षों के मेंबर्स सदन में ही सोते नजर आ रहे हैं।
6. एक और तस्वीर सोशल मीडिया पर आई। इसमें आधी रात तक चले हंगामे के बाद दोनों पक्षों के मेंबर्स सदन में ही सोते नजर आ रहे हैं।

स्टैडिंग कमेटी चुनाव के दौरान मोबाइल लाने पर हुआ हंगामा
रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्टैंडिंग कमेटी के चुनाव के दौरान कुछ मेंबर्स मोबाइल ले आए। इस पर भाजपा के मेंबर्स ने आपत्ति जाहिर की। हंगामा इसी को लेकर शुरू हुआ। मेयर शैली ओबेरॉय अपनी कुर्सी पर थीं और भाजपा के सदस्य वहीं पहुंच गए। इसके बाद उन्होंने बैलेट बॉक्स पलट दिया।

इसके बाद AAP और BJP दोनों के मेंबर्स के बीच मारपीट शुरू हो गई। सदन में हर ओर सदस्य एक-दूसरे से भिड़ते नजर आए। महिलाओं ने भी एक-दूसरे पर हमला किया। इसके बाद नारेबाजी शुरू हो गई। यह हंगामा देर रात चलता रहा।

MCD की स्टैंडिंग कमेटी पर इतना बवाल क्यों?
दरअसल, स्टैंडिंग कमेटी ही MCD में सबसे पावरफुल है। यह कमेटी कॉर्पोरेशन का कामकाज और मैनजमेंट का काम देखती है। इसके अलावा प्रोजेक्ट्स को वित्तीय मंजूरी, नीतियों को लागू करने से पहले चर्चा और उसे अंतिम रूप देने का काम भी इसी कमेटी के हाथ में है। यानी निगम की मुख्य डिसीजन-मेकिंग बॉडी यह कमेटी ही है।

इसमें 18 सदस्य होते हैं। कमेटी में एक चेयरपर्सन और डेप्युटी चेयरपर्सन होता है। इन्हें स्टैंडिंग कमेटी के सदस्यों में से चुना जाता है। मेयर चुनाव के बाद 6 सदस्यों को MCD हाउस में सीधे चुनाव जाता है। दिल्ली में एमसीडी 12 जोन में बंटी है। हर जोन में एक वार्ड कमेटी होती है जिसमें क्षेत्र के सभी पार्षद और नॉमिनेटेड एल्डरमैन शामिल होते हैं। स्टैंडिंग कमेटी में जोन प्रतिनिधि भी होते हैं। ऐसे में अगर यहां भी भाजपा हारती है तो उसके पास MCD में कुछ नहीं बचेगा।

शैली को 150 वोट मिले, 38 दिन पद पर रहेंगी….डिप्टी मेयर भी AAP का

  • नगर निगम चुनाव के 80 दिन बाद दिल्ली को नया मेयर मिला है। शैली ओबेरॉय को 150 वोट मिले। उन्होंने भाजपा की रेखा गुप्ता को 34 वोटों से हराया। दिल्ली को 10 साल बाद महिला मेयर मिली है। 2011 में भाजपा की रजनी अब्बी आखिरी महिला मेयर थीं। इसके बाद 2012 में शीला दीक्षित सरकार में दिल्ली नगर निगम को 3 हिस्सों में बांटा गया था। 2022 में इन हिस्सों को मिलाकर फिर एक कर दिया गया। इसके बाद यह MCD का पहला चुनाव था।
  • शैली ओबेरॉय 38 दिन ही मेयर पद पर रह सकेंगीं। दरअसल, DMC की धारा दो (67) के अनुसार निगम का साल अप्रैल माह की पहली तारीख से शुरू होता है, जो अगले साल 31 मार्च को समाप्त होगा। ऐसे में फरवरी के आज से पूरे 7 दिन और मार्च के 31 दिन को मिलाकर उनका कार्यकाल सिर्फ 38 दिनों का बचा है। इसके बाद दोबारा से एक अप्रैल को मेयर का चुनाव होगा।
  • AAP के आले मोहम्मद इकबाल को डिप्टी मेयर चुना गया है। उन्हें 147 वोट मिले। उन्होंने BJP के कमल बागड़ी को हराया।
दिल्ली MCD चुनाव 4 दिसंबर को हुए थे, नतीजे 8 दिसंबर को आए थे। AAP को 134 और BJP को 104 सीटें मिली थीं।
दिल्ली MCD चुनाव 4 दिसंबर को हुए थे, नतीजे 8 दिसंबर को आए थे। AAP को 134 और BJP को 104 सीटें मिली थीं।

जीत के बाद बोलीं शैली- CM केजरीवाल की 10 गारंटी पर काम करेंगे
मेयर चुनाव जीतने के बाद शैली ने कहा कि हमें जनता की उम्मीदों को पूरा करने के लिए साथ काम करना होगा। इसके लिए हम CM केजरीवाल की जनता को दी गई 10 गारंटी पर काम करेंगे। लैंडफिल साइट का निरीक्षण 3 महीनों के अंदर किया जाएगा। उधर, शैली ओबेरॉय की जीत के बाद CM अरविंद केजरीवाल ने कहा कि गुंडागर्दी हार गई, दिल्ली की जनता जीत गई।

8 दिसंबर को आया MCD चुनाव का रिजल्ट, 15 साल बाद भाजपा बाहर हुई
दिल्ली में MCD चुनाव 4 दिसंबर को हुए थे, जबकि इनका रिजल्ट 8 दिसंबर को आया था। चुनाव में 15 साल बाद भाजपा को MCD में बहुमत नहीं मिला था। 250 सीट के सदन में मेयर बनने के लिए 138 वोट चाहिए थे। मेयर चुनाव में 241 पार्षद, 10 सांसद और 14 विधायकों ने वोट डाले। 9 कांग्रेस पार्षदों ने चुनाव में हिस्सा नहीं लिया।

मेयर चुनाव से जुड़ी बड़ी बातें…

  • वोटिंग प्रक्रिया को तेज करने के लिए एक्स्ट्रा बूथ लगाया गया था।
  • BJP के सांसद हंसराज हंस ने कहा था- उनकी पार्टी मेयर चुनाव जीत रही है।
  • सांसद मीनाक्षी लेखी ने मेयर चुनाव का सबसे पहला वोट डाला था।
  • कांग्रेस के पार्षद वोटिंग से पहले सदन से बाहर चले गए।
सिविक सेंटर में सुबह 11.20 बजे मतदान शुरू हुआ। सांसद गौतम गंभीर (सफेद टी शर्ट में) ने भी वोट डाला।
सिविक सेंटर में सुबह 11.20 बजे मतदान शुरू हुआ। सांसद गौतम गंभीर (सफेद टी शर्ट में) ने भी वोट डाला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *