संस्कारशाला में शिक्षा के साथ संस्कार भी सीख रहे बच्चे .. ! डॉ. सीमा त्रिपाठी

डॉ. सीमा त्रिपाठी ने कहा:संस्कारशाला में शिक्षा के साथ संस्कार भी सीख रहे बच्चे ….

संत विवेकानंद पब्लिक स्कूल के नवीन सत्र के शुभारंभ पर नन्हे- मुन्ने लिटिल किड्स की भव्य ग्रेजुएशन सेरेमनी का कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। समारोह में सभी अभिभावकों का स्वागत प्रिंसिपल डॉ. सीमा त्रिपाठी एवं डायरेक्टर शशि शेखर त्रिपाठी द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में प्रिंसिपल डॉ. सीमा त्रिपाठी ने सभी अभिभावकों का स्वागत करते हुए कहा कि हम अपनी इस संस्कारशाला में बच्चों को शिक्षा के साथ साथ अच्छे संस्कार भी सिखाते है। विद्यालय के चेयरमैन डॉ. विवेक यादव ने कहा कि,हम आपको भरोसा दिलाते है कि हम आपके बच्चों को विश्व स्तरीय शिक्षा के साथ साथ भारतीय संस्कारों से भी हमेशा सिंचित करते रहेंगे।

स्कूल के भव्य मंच पर रंग-बिरंगी पोशाकों में सज धजकर आए नन्हें नन्हें बच्चों ने बेहतरीन प्रस्तुति दी। समूह नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। नर्सरी ग्रुप डांस का निर्देशन मोनिका ने किया। जिसमे बच्चों ने बचपन सांग थीम की प्रस्तुति पर राजस्थानी और ब्राजील सॉन्ग्स पर अपनी शानदार प्रस्तुति दी।

यूकेजी डेफोडिल डांस ग्रुप में बच्चों ने देशभक्ति की शानदार प्रस्तुति शिक्षिका नीतू के निर्देशन में दी। समारोह में ग्रुप डांस में यूकेजी रोज ग्रुप का निर्देशन शिक्षिका दिव्या ने किया जो की माता-पिता के प्यार की थीम पर आधारित रहा। वहीं ग्रुप डांस क्लास फर्स्ट ट्यूलिप ग्रुप ने फ्रीडम फाइटर की प्रस्तुति में शिक्षिका सभ्यता के निर्देशन में सभी लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में डायरेक्टर शशि शेखर त्रिपाठी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *