इंदौर के MY हॉस्पिटल की मॉर्चुरी में आधी रात को लोग शव लेकर पहुंचे तो कमरे में लड़कियों के साथ कर्मचारी मिले

मॉर्चुरी में शव रखे जाते हैं, लेकिन हवस के भूखे लोगों ने इस जगह को भी जिस्म की आग बुझाने का अड्‌डा बना लिया है। मामला मध्यप्रदेश में इंदौर के महाराजा यशवंतराव (MY) हॉस्पिटल का है। दरअसल, यहां कुछ फोटो वायरल किए गए हैं जिनमें आधे-अधूरे कपड़ों में एक-दो लड़कियां और लड़के नजर आ रहे हैं। दावा है कि यह हॉस्पिटल की मॉर्चुरी का नजारा है।

कमरे के भीतर दो लड़के और दो लड़कियां थीं। जब लोगों ने इनके फोटो खींच लिए तो ये बाहर आ गए।
कमरे के भीतर दो लड़के और दो लड़कियां थीं। जब लोगों ने इनके फोटो खींच लिए तो ये बाहर आ गए।

हॉस्पिटल प्रबंधन को इसकी भनक ही नहीं थी
इस मॉर्चुरी की देखरेख एचएलएल हाइट्स कंपनी के जिम्मे है। फोटो वायरल करने वालों का कहना है कि इस कंपनी के कर्मचारी ही बीते चार दिनों से यहां रात में लड़कियां लेकर आते हैं। हॉस्पिटल के कर्मचारियों को इसकी जानकारी थी, लेकिन प्रबंधन अनजान है। यहां बीते दिनों मॉर्चुरी में एक बुजुर्ग का शव करीब 158 दिन पड़ा रहा था इसके बाद ही इसकी देखरेख का जिम्मा प्राइवेट कंपनी को सौंपा गया।

फोटो खींचे तो लड़के बाहर आ गए
मंगलवार रात को जब कुछ लोग एक शव लेकर वहां पहुंचे तो कमरे में लड़कियों को देखकर दंग रह गए। उनके साथ कुछ लड़के भी थे। उनसे सवाल किया तो उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि इससे आपको क्या करना है? आप शव रखो और जाओ। इसके बाद शव लेकर आए लोगों ने वहां के फोटो खींच लिए। यह देख मॉर्चुरी के कर्मचारी लड़कियों को लेकर बाहर आ गए। बाद में यह फोटो सोशल मीडिया में वायरल हो गए।

दोनों कर्मचारी को किया बाहर, कंपनी को नोटिस
मामला सामने आने के बाद फोटो में नजर आ रहे दोनों कर्मचारियों पर कार्रवाई की गई है। MY अस्पताल के अधीक्षक पीएस ठाकुर ने बताया कि दोनों कर्मचारियों को बाहर कर दिया गया है। वहीं, कंपनी को नोटिस जारी किया गया है। अब ऐसी गतिविधि सामने आई, तो कंपनी का ठेका निरस्त करने शासन को लिखा जाएगा।

दोनों युवक सात दिन के लिए निलंबित

कंपनी के फैसिलिटी मैनेजर जीतू एस शेखर का कहना है, दोनों युवकों 7 दिन के लिए निलंबित कर दिया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि लड़कियां उन लड़कों की रिलेटिव हैं। वे उन्हें रात में खाना देने आई थीं। इसके पहले भी वे आ चुकी हैं। यहां कुछ असामाजिक तत्व चोरी समेत अन्य वारदातों की कोशिश करते हैं। हमारे कर्मचारियों द्वारा इन्हें रोकने पर उन लोगों ने यह काम किया है। हालांकि मामले की तह तक जाने की कोशिश कर रहे हैं।

कमिश्नर ने लिया संज्ञान

मामले में कमिश्नर पवन शर्मा ने संज्ञान लिया है। उनका कहना है, दो कर्मचारियों की सेवा समाप्त कर दी गई है। एक वॉर्ड बॉय को निलंबित कर दिया है। प्रभारी डॉक्टर को नोटिस दिया है। संभागायुक्त ने बताया कि अस्पताल की मॉर्चुरी में अनुबंध पर कार्यरत एचएलएल हाइट्स (जो सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अधीन उपक्रम है) पर जुर्माना भी लगाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *