Howdy Modi: NRG स्टेडियम में डोनाल्ड ट्रंप के सामने पीएम मोदी ने पाकिस्तान पर बोला हमला

 

अमेरिका के ह्यूस्टन (Huston) में आज रात भारतीयों का सबसे बड़ा शो हाउडी मोदी (Howdy Modi) पूरे जश्न के साथ समाप्त हुआ. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) और पीएम मोदी के संबोधन का लोगों ने जमकर लुत्फ उठाया. ह्यूस्टन के NRG स्टेडियम में पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) और राष्ट्रपति ट्रंप ने 50 हजार भारतीय अमेरिकी समुदाय को संबोधित किया. NRG स्टेडियम में डोनाल्ड ट्रंप के सामने पीएम मोदी ने पाकिस्तान पर हमला बोला.

 

23 सितम्बर 2019, 00:23 बज

 

 

23 सितम्बर 2019, 00:20 बजे

स्टेडियम से बाहर निकले पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप

23 सितम्बर 2019, 00:15 बजे

पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप की मौजूदगी में NRG स्टेडियम में लोगों ने जमकर मनाया जश्न

23 सितम्बर 2019, 00:15 बजे

दुनिया के दो ताकतवर नेताओं ने हाथ हिलाकर किया NRG स्टेडियम में आए लोगों का अभिवादन

23 सितम्बर 2019, 00:14 बजे

NRG स्टेडियम में आए लोगों के अभिवादन के लिए परिक्रमा लगा रहे हैं पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप

23 सितम्बर 2019, 00:12 बजे

संबोधन के बाद मंच से नीचे उतरे मोदी, राष्ट्रपति ट्रंप से की बात

23 सितम्बर 2019, 00:12 बजे

संबोधन के अंत में पीएम मोदी ने जताया सभी का आभार

23 सितम्बर 2019, 00:11 बजे

आप देश से दूर हैं, लेकिन आपका देश आपसे दूर नहीं है: पीएम मोदी

23 सितम्बर 2019, 00:10 बजे

ट्रंप भी ऑर्ट ऑफ नेगोशिएशन में महारथी हैं: पीएम मोदी

23 सितम्बर 2019, 00:10 बजे

पीएम मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप को सपरिवार भारत आने का न्यौता दिया

23 सितम्बर 2019, 00:09 बजे

राष्ट्रपति ट्रंप मुझे ‘कठोर सौदेबाज’ कहते हैं: पीएम मोदी

23 सितम्बर 2019, 00:08 बजे

भारत में बहुत कुछ हो रहा है, बहुत कुछ बदल रहा है और बहुत कुछ करने के इरादे लेकर हम चल रहे हैं, हमने नए challenges तय करने की और उन्हें पूरा करने की एक जिद ठान रखी है: पीएम मोदी

23 सितम्बर 2019, 00:06 बजे

भारत आज चुनौतियों को टाल नहीं रहा, चुनौतियों से टकरा रहा है: पीएम मोदी

23 सितम्बर 2019, 00:05 बजे

पीएम मोदी ने सुनाई अपनी कविता की पंक्तियां- “वो जो मुश्किलों का अंबार है, वही तो मेरे हौंसले की मीनार है”

23 सितम्बर 2019, 00:04 बजे

आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में ट्रंप मजबूती के साथ खड़े हैं: पीएम मोदी

23 सितम्बर 2019, 00:03 बजे

अमेरिका, मुंबई हमले के साजिशकर्ता पाकिस्तान में पाए गए: पीएम मोदी

23 सितम्बर 2019, 00:02 बजे

आतंकवाद के खिलाफ ग्लोबल लड़ाई का वक्त आ गया है: पीएम मोदी

23 सितम्बर 2019, 00:00 बजे

डोनाल्ड ट्रंप के सामने पीएम मोदी ने पाकिस्तान पर बोला हमला

22 सितम्बर 2019, 23:58 बजे

कश्मीर में अलगाववादी ताकतें सिर उठा रही थीं: पीएम मोदी

22 सितम्बर 2019, 23:55 बजे

अनुच्छेद 370 की वजह से कश्मीर में आतंकवाद था: पीएम मोदी

22 सितम्बर 2019, 23:54 बजे

भारत ने आर्टिकल 370 को फेयरवेल दे दिया: पीएम मोदी

22 सितम्बर 2019, 23:54 बजे

देश के सामने 70 सालों से एक और चुनौती थी, भारत ने उस चुनौती को भी कुछ दिन पहले फेयरवेल दे दिया: पीएम मोदी

22 सितम्बर 2019, 23:53 बजे

3.5 लाख से ज्यादा फर्जी कंपनियों को फेयरवेल दे दिया: पीएम मोदी

22 सितम्बर 2019, 23:52 बजे

भारत ने भ्रष्टाचार को भी फेयरवेल दे दिया: पीएम मोदी

22 सितम्बर 2019, 23:52 बजे

वर्षों से पुराने और बेकार पड़े कानूनों को फेयरवेल दे दिया: पीएम मोदी

22 सितम्बर 2019, 23:50 बजे

पहले टैक्स रिटर्न भरने और रिटर्न पाने में महीनों लग जाते थे: पीएम मोदी

22 सितम्बर 2019, 23:49 बजे

अब 24 घंटे में नई कंपनी बन जाती है: पीएम मोदी

22 सितम्बर 2019, 23:48 बजे

न्यू इंडिया के लिए हम दिन रात मेहनत कर रहे हैं: पीएम मोदी

22 सितम्बर 2019, 23:47 बजे

आज दुनिया में सबसे सस्ता डाटा भारत में उपलब्ध है: पीएम मोदी

22 सितम्बर 2019, 23:45 बजे

भारत आज तेज गति से विकास कर रहा है: पीएम मोदी

22 सितम्बर 2019, 23:44 बजे

न्यू इंडिया के लिए हमारा मुकाबला किसी और से नहीं खुद से है: पीएम मोदी

22 सितम्बर 2019, 23:44 बजे

हमारा लक्ष्य ऊंचा है और हमारी उपलब्धि उससे भी ऊंची है: पीएम मोदी

22 सितम्बर 2019, 23:42 बजे

हम खुद को चुनौती दे रहे हैं और खुद को बदल रहे हैं: पीएम मोदी

22 सितम्बर 2019, 23:42 बजे

2019 का लोकसभा चुनाव ऐसा चुनाव था जिसने भारतीय लोकतंत्र का परचम पूरी दुनिया में लहरा दिया, इस चुनाव में 61 करोड़ मतदाताओं ने हिस्सा लिया, जो करीब अमेरिका की कुछ आबादी का दोगुना है: पीएम मोदी

22 सितम्बर 2019, 23:41 बजे

‘संकल्प से सिद्धी’ आज भारत का सबसे बड़ा नारा: पीएम मोदी

22 सितम्बर 2019, 23:38 बजे

आज भारत का सबसे बड़ा मंत्र है, सबका साथ सबका विकास: पीएम मोदी

22 सितम्बर 2019, 23:37 बजे

धैर्य हिन्दुस्तानियों की पहचान है: पीएम मोदी

22 सितम्बर 2019, 23:35 बजे

अलग-अलग भाषा, अलग-अलग पंथ, वेशभूषा भारत को विशेष बनाते हैं: पीएम मोदी

22 सितम्बर 2019, 23:34 बजे

विविधता में एकता हमारी धरोहर है, विशेषता है: पीएम मोदी

22 सितम्बर 2019, 23:33 बजे

मोदी ने अलग-अलग भाषाओं में कहा, ‘भारत में सब अच्छा है’

22 सितम्बर 2019, 23:30 बजे

मैं हर भारतीय की तरफ से यहां मौजूद सब लोगों का स्वागत करता हूं: पीएम मोदी

22 सितम्बर 2019, 23:29 बजे

हाउडी मोदी का जवाब यही है कि भारत में सब अच्छा है, सब चंगा सी: पीएम मोदी

22 सितम्बर 2019, 23:29 बजे

मोदी अकेला कुछ नहीं है, मैं 130 करोड़ भारतीयों के आदेश पर काम करने वाला साधारण व्यक्ति हूं: पीएम मोदी

22 सितम्बर 2019, 23:27 बजे

यह 130 करोड़ भारतीयों का सम्मान है: पीएम मोदी

22 सितम्बर 2019, 23:27 बजे

यहां आने पर खुशी बयान करने के लिए शब्द नहीं है: पीएम मोदी

22 सितम्बर 2019, 23:25 बजे

यह माहौल अकल्पनीय है: पीएम मोदी

22 सितम्बर 2019, 23:25 बजे

हम यहां नई कैमिस्ट्री बनती देख रहे हैं: पीएम मोदी

22 सितम्बर 2019, 23:24 बजे

हम यहां नया इतिहास बनता देख रहे हैं: पीएम मोदी

22 सितम्बर 2019, 23:23 बजे

राष्ट्रपति ट्रंप आपका बहुत-बहुत शुक्रिया: पीएम मोदी

22 सितम्बर 2019, 23:20 बजे

भारत के लिए सीमा सुरक्षा बेहद जरूरी है: डोनाल्ड ट्रंप

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *