वीवीआईपी के लिए धीरेंद्र शास्त्री का दिव्य दरबार ..!आम लोगों के लिए दिव्य दरबार हो चुका है कैंसिल

आधी रात वीवीआईपी के लिए धीरेंद्र शास्त्री का दिव्य दरबार ….

बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का दिव्य दरबार वीवीआईपी के लिए रविवार रात दो बजे सजा। आम लोगों की दिव्य दरबार में एंट्री नहीं थी। केवल वीवीआईपी और खास लोग ही दिव्य दरबार में शामिल हुए। इसका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें पंडित धीरेंद्र शास्त्री सोफे पर बैठे हैं। उनके पास ही पर्ची वाली ट्रे रखी है।

धीरेंद्र शास्त्री के इस दिव्य दरबार में कुछ चुनिंदा मंत्री, नेता और कुछ बिजनेसमैन शामिल हुए थे। बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने पटना के होटल पनाश में ही रात दो बजे से लेकर तीन बजे तक यह दिव्य दरबार लगाया था। उसमें लोगों की पर्ची भी निकाली और भभूति भी बांटी। साथ ही जो समस्या थी उसका भी समाधान बताया।

आम लोगों के लिए कैंसिल है दिव्य दरबार

इधर लोगों की भीड़ को देखते हुए आज आम लोगों के लिए लगने वाला दिव्य दरबार कैंसिल कर दिया गया है। कल के कथा के दौरान गर्मी के कारण 100 से ज्यादा लोगों की तबीयत खराब हो गई थी। जिसके बाद दिव्य दरबार कैंसिल कर दिया गया। दिव्य दरबार को लेकर आज धीरेंद्र शास्त्री प्रेस कॉन्फेंस करेंगे। हालांकि कथा 17 मई तक चलती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *