परिवारवाद का ढोल पीट रही BJP ! खुद भी नहीं है अछूती ?

परिवारवाद का ढोल पीट रही BJP…. खुद भी नहीं है अछूती, लिस्ट में भाजपा के कई दिग्गजों के बेटे-बेटी; फिर भी है दूसरे दलों पर हमला

यूपी विधानसभा सत्र के अंतिम दिन अखिलेश यादव और सीएम योगी के बीच जुबानी तीर चले। पहले सपा प्रमुख ने खड़े होकर विधानसभा में योगी सरकार की नीतियों पर सवाल खड़े किए। इसके बाद सीएम योगी ने सपा प्रमुख के हर सवाल का आंकड़ों के साथ जवाब दिया। हालांकि दोनों ही ओर से परिवारवाद पर जमकर बयानबाजी हुई।

दरअसल, अखिलेश यादव पर परिवारवाद का आरोप हमेशा लगता रहा है। इस बार विधानसभा में सपा प्रमुख ने अपने वक्तव्य के दौरान इस पर जवाब दिया। जिसके बाद सीएम योगी ने भी पलटवार किया। हालांकि विरोधियों के परिवारवाद को लेकर ढोल पीटने वाली BJP भी इससे अछूती नहीं है। तमाम दिग्गजों के बेटे-बेटी इस वक्त भी विधायक और सांसद हैं।

पूर्व सीएम के बेटे और नाती सक्रिय

कल्याण सिंह के नाती संदीप सिंह अतरौली विधानसभा सीट से विधायक होने के साथ ही स्वतंत्र राज्य मंत्री हैं।
कल्याण सिंह के नाती संदीप सिंह अतरौली विधानसभा सीट से विधायक होने के साथ ही स्वतंत्र राज्य मंत्री हैं।

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह के बेटे और नाती दो BJP में अभी सक्रिय हैं। कल्याण सिंह के बेटे राजवीर सिंह अभी एटा लोकसभा सीट से सांसद हैं। इसके अलावा राजवीर सिंह के बेटे और कल्याण सिंह के नाती संदीप सिंह अतरौली विधानसभा सीट से विधायक होने के साथ ही स्वतंत्र राज्य मंत्री हैं। उनके पास प्राथमिक शिक्षा विभाग है। जबकि केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह के दोनों बेटे BJP में पूरी तरह सक्रिय हैं।

राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह अभी BJP के टिकट पर नोएडा विधानसभा सीट से विधायक हैं। पंकज सिंह इससे पहले 2017 में भी नोएडा विधानसभा से विधायक थे। यानी पंकज सिंह लगातार दूसरी बार विधायक बने हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी BJP के टिकट पर लगातार चुनाव जीतती रही हैं। मेनका गांधी अभी सुलतानपुर लोकसभा सीट से सांसद हैं। जबकि उनके बेटे वरुण गांधी लगातार तीसरी बार BJP से सांसद हैं। अभी वरुण गांधी पीलीभीत लोकसभा सीट से सांसद हैं।

बृजभूषण के परिवार का दबदबा

BJP सांसद बृजभूषण शरण सिंह के बेटे प्रतीक भूषण सिंह गोंडा विधानसभा सीट से विधायक हैं।
BJP सांसद बृजभूषण शरण सिंह के बेटे प्रतीक भूषण सिंह गोंडा विधानसभा सीट से विधायक हैं।

कैसरगंज से BJP सांसद और भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह बीते लंबे वक्त से चर्चा में हैं। हालांकि कई मौकों पर बृजभूषण शरण सिंह अपने बयानों को लेकर BJP के लिए मुसीबत खड़ी करते रहे हैं। लेकिन, बृजभूषण शरण सिंह के बेटे प्रतीक भूषण सिंह गोंडा विधानसभा सीट से विधायक हैं। प्रतीक भूषण सिंह लगातार दूसरी बार BJP के टिकट पर विधायक बने हैं।

नंद गोपाल गुप्ता नंदी भी पीछे नहीं

मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी की पत्नी अभिलाषा गुप्ता नंदी BJP के टिकट पर प्रयागराज से मेयर रह चुकी हैं
मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी की पत्नी अभिलाषा गुप्ता नंदी BJP के टिकट पर प्रयागराज से मेयर रह चुकी हैं

योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी भी गिनती राज्य के बड़े नेताओं में होती है। नंद गोपाल गुप्ता नंदी अभी BJP के टिकट पर प्रयागराज दक्षिणी सीट से विधायक हैं। नंद गोपाल गुप्ता नंदी के पास औद्योगिक विकास, निर्यात प्रोत्साहन और निवेश प्रोत्साहन विभाग है। उनकी पत्नी अभिलाषा गुप्ता नंदी BJP के टिकट पर प्रयागराज से मेयर रह चुकी हैं।

पूर्व राज्यपाल लालजी टंडन के बेटे रहे मंत्री

पूर्व राज्यपाल लालजी टंडन के बेटे आशुतोष टंडन विधायक हैं। योगी सरकार के पहले कार्यकाल में वह मंत्री भी रह चुके हैं।
पूर्व राज्यपाल लालजी टंडन के बेटे आशुतोष टंडन विधायक हैं। योगी सरकार के पहले कार्यकाल में वह मंत्री भी रह चुके हैं।

लखनऊ के पूर्व सांसद और पूर्व राज्यपाल लालजी टंडन की गिनती पार्टी के दिग्गज नेताओं में होती है। लालजी टंडन BJP के टिकट पर लखनऊ लोकसभा सीट से सांसद थे। इसके अलावा कल्याण सिंह के सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। अब लालजी टंडन के बेटे आशुतोष टंडन विधायक हैं। आशुतोष टंडन BJP के टिकट पर लखनऊ पूर्व विधानसभा सीट से विधायक हैं। योगी सरकार के पहले कार्यकाल में मंत्री भी रह चुके हैं।

सहयोगी भी परिवारवाद में दे रहे सहयोग

पीएम नरेंद्र मोदी के साथ स्वामी प्रसाद मौर्य और BJP सांसद संघमित्रा मौर्य।
पीएम नरेंद्र मोदी के साथ स्वामी प्रसाद मौर्य और BJP सांसद संघमित्रा मौर्य।

योगी सरकार के पहले कार्यकाल में मंत्री रहे स्वामी प्रसाद मौर्य अब समाजवादी पार्टी में चले गए हैं। विधानसभा चुनाव से ठीक पहले उन्होंने सपा का दामन थामा था। सपा में जाने के बाद कई बार स्वामी प्रसाद मौर्य अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। हालांकि उससे पहले स्वामी प्रसाद मौर्य मंत्री थे। उनकी बेटी सांसद। BJP के टिकट पर स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी संघमित्रा मौर्य ने बदायूं से जीत दर्ज की थी।

BJP की सहयोगी निषाद पार्टी प्रमुख डॉ. संजय निषाद योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री और 2021 से विधान परिषद के सदस्य हैं। संजय निषाद के दो बेटे अभी राजनीति में सक्रिय हैं। संजय निषाद के बेटे प्रवीण निषाद BJP के टिकट पर संत कबीर नगर से सांसद हैं। जबकि संजय निषाद के बेटे सरवन निषाद चौरी-चौरा सीट से बीजेपी के टिकट पर विधायक हैं।

अनुप्रिया पटेल के पति आशीष पटेल योगी सरकार में मंत्री

केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल और मंत्री आशीष पटेल। आशीष पटेल वर्तमान में योगी सरकार में मंत्री और विधान परिषद के सदस्य हैं।
केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल और मंत्री आशीष पटेल। आशीष पटेल वर्तमान में योगी सरकार में मंत्री और विधान परिषद के सदस्य हैं।

निषाद पार्टी के अलावा BJP की सहयोगी अपना दल भी से अछूती नहीं है। अपना दल की अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल खुद मिर्जापुर लोकसभा सीट से सांसद हैं। वर्तमान में केंद्रीय मंत्री भी हैं। इसके अलावा अनुप्रिया पटेल के पति आशीष पटेल योगी सरकार में मंत्री हैं। आशीष पटेल वर्तमान में यूपी विधान परिषद के सदस्य हैं। उनके पास तकनीकी शिक्षा विभाग है।

बीते दिनों NDA गठबंधन में शामिल हुए ओम प्रकाश राजभर भी परिवारवाद से अछूते नजर नहीं आते हैं। ओम प्रकाश राजभर अभी गाजीपुर की जहूराबाद विधानसभा सीट से विधायक हैं। योगी सरकार के पहले कार्यकाल में मंत्री थे। फिर उनके मंत्री बनने की संभावना जताई जा रही है। उनके दोनों बेटे अरविंद राजभर और अरुण राजभर पूरी तरह से राजनीति में सक्रिय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *