भ्रष्टाचार, सीधी कांड, पटवारी भर्ती और महाकाल लोक में घटिया निर्माण होंगे चुनावी मुद्दे….

भाजपा सरकार के 126 कारनामों की लिस्ट मेरे पास:भ्रष्टाचार, सीधी कांड, पटवारी भर्ती और महाकाल लोक में घटिया निर्माण होंगे चुनावी मुद्दे: भाटिया
ग्रेस के राष्ट्रीय सचिव शिव भाटिया …
हम भ्रष्टाचार के मुद्दे पर जनता के बीच जाएंगे। भाजपा सरकार के 126 कारनामों की लिस्ट मेरे पास है। हम नारी सम्मान योजना, सस्ता सिलेंडर और बिजली के वादे निभाएंगे। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी सहित वरिष्ठ नेता मध्य प्रदेश में चुनावी दौरे करेंगे। बातचीत के अंश…

22 अगस्त को राष्ट्रीय अध्यक्ष सागर आ रहे हैं। उनकी सभा से प्रदेश में कितनी सीटों पर लाभ मिलने का अनुमान है? जवाब- निश्चित तौर पर बुंदेलखंड समेत पूरे मध्य प्रदेश में सीटें बढ़ेंगी। हमारे नेता राहुल गांधी ने 150 सीटें आने का अनुमान लगाया है। वहीं प्रदेश के नेताओं ने तय किया है कि हम इससे ज्यादा सीटें लाकर देंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष की सभा के साथ सागर से प्रदेश में परिवर्तन की शुरुआत होने जा रही है। मध्य प्रदेश में पार्टी ने किसे सीएम प्रोजेक्ट किया है? जवाब- हम सभी ने तय किया है कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ा जाएगा और वे ही मुख्यमंत्री बनेंगे। दिग्विजय सिंह भी कई बार यह बात कह चुके हैं। कांग्रेस में कहीं कोई विरोधाभास की स्थिति नहीं है। भाजपा ने हर विधानसभा क्षेत्र में दूसरे राज्यों के विधायक उतारे हैं, कांग्रेस की क्या रणनीति है? जवाब- प्रदेश में भाजपा की स्थिति यह हो गई है कि उन्हें चुनाव के लिए नेता-कार्यकर्ता नहीं मिल रहे हैं इसलिए बाहर से विधायक लाए जा रहे हैं। कांग्रेस चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है। प्रदेश की जनता चुनाव लड़ेगी। मध्यप्रदेश में कांग्रेस किन मुद्दों पर चुनाव लड़ेगी? जवाब- मुख्य मुद्दा भ्रष्टाचार और कुरीति है। मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार के 126 कारनामों की लिस्ट तो मेरे पास है। महाकाल लोक का भ्रष्टाचार हो, सीधी का पेशाब कांड या फिर पटवारी भर्ती घोटाला, जनता सब जानती है। बेरोजगारी और महंगाई से हर तबका परेशान है। प्रत्याशी घोषित करने में भाजपा आगे निकल चुकी है, कांग्रेस की पहली सूची कब तक? जवाब- चुनाव में अभी काफी समय है। कांग्रेस, भाजपा को देखकर कोई निर्णय नहीं लेती। प्रत्याशी चयन को लेकर एआईसीसी और प्रदेश स्तर पर सर्वे चल रहा है। इसी के आधार पर उम्मीदवार उतारेंगे। दिल्ली में बैठक के बाद जल्द पहली सूची घोषित होगी। टिकट वितरण के बाद नेताओं के असंतोष और भितरघात से निपटने की क्या तैयारी है? जवाब- कांग्रेस में कहीं कोई असंतोष की बात सामने नहीं आएगी। सर्वे में जिसका नाम होगा, उसे पार्टी प्रत्याशी घोषित करेगी। यह बात सभी दावेदार भली-भांति जानते हैं। जिस तरह से भाजपा ने पीठ में छुरा घोंपकर लोकतंत्र की हत्या करके सरकार गिराई है, कांग्रेस कार्यकर्ता हो या प्रदेश की जनता, इसका जवाब देना चाहती है। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में स्टार प्रचारक कौन होंगे? जवाब- 40 लोगों की सूची जारी होगी। दूसरे राज्यों में भी चुनाव हैं। इसे देखते हुए स्टार प्रचारक तय होंगे। मध्यप्रदेश में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अन्य वरिष्ठ नेता दौरा व सभाएं करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *