5.61करोड़ मतदाता तय करेंगे सूबे का सियासी भविष्य !

5.61करोड़ मतदाता तय करेंगे सूबे का सियासी भविष्य

 22.36 लाख फर्स्ट टाइम मतदाता बनेंगे लोकतंत्र के उत्सव का गवाह …

भोपाल@आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर निर्वाचन सदन ने बुधवार को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया है। अंतिम मतदाता सूची के अनुसार 56136229 मतदाता सूबे का सियासी भविष्य तय करेंगे। जिसमें 28825607 पुरूष मतदाता और 27233945 महिला मतदाता शामिल है। साथ ही सेवा मतदाताओं की संख्या 75,304 है। बता दें प्रदेशभर के 64 हजार523 बूथों पर अंतिम मतदाता सूची का वाचन किया गया। साथ ही मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के साथ बैठक कर उन्हें भी मतदाता सूची की एक प्रति और एक प्रति सीडी उपलब्ध कराई गई है। बता दें अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन से पहले शुद्धिकरण को लेकर विशेष अभियान चलाया गया था।

22.36 लाख पहली बार डालेंगे वोट

इस बार के विधानसभा चुनावों में पहली बार मतदान करने वाले फर्स्ट टाइम मतदाताओं का भी अहम योगदान रहेगा। प्रदेशभर में कुल 22,36,564 ऐसे वोटर हैं जो लोकतंत्र के महापर्व में पहली अपने मताधिकार का प्रयोग कर अपना भविष्य चुनेंगे।

पिछले पांच साल में बढ़े 56.40 लाख मतदाता

पिछले पांच सालों में प्रदेशभर में 5640978 बतदाता बढ़े हैं। साल 2018 में कुल मतदाताओं की संख्या 50495251 थी। जिसमें पुरूष मतदाता 26362394 थे तो महिला मतदाता 24132857 थी।

दो महीनों में बढ़े 16,83,790 मतदाता

2 अगस्त से लेकर 4 अक्टूबर के बीच 24,33,965 मतदाताओं के नाम जोड़े गए है। 7,50,175 मतदाताओं के नाम हटाए गए है। यानी इन दो महीनों में प्रदेश में 16,83,790 मतदाताओं की संख्या में वृद्धि हुई है। वहीं 15,01,146 मतदाताओं के आवेदनों पर संशोधन किया गया है।

पुरूष मतदाता– 2,88,25,607

महिला मतदाता– 2,72,33,945

सेवा मतदाता- 75,304

थर्ड जेंडर– 1373

कुल मतदाता- 5,61,36,229

……………………………………

वरिष्ठ मतदाता– 6,53,640

दिव्यांग मतदाता- 5,05,146

अप्रवासी भारतीय- 99

………………………………..

आयुवार मतदाताओं का संख्या का ब्यौरा

आयु वर्ग- मतादातओं की संख्या

18-19- 22.36.564

20-29- 1,41,76,780

30-39- 1,45,03,508

40-49- 1,06,87,673

50-59- 74,85,436

60-69- 43,45,064

70-79- 19,72,260

80+- 6,53,640

मतदाता सूची से जुड़े कुछ रोचक तथ्य

– पिछले पांच सालों में बढ़े 5,640,978 मतदाता।

– जिला बालाघाट के मतदान केंद्र सोनेवानी वनग्राम में सिर्फ 42 मतदाता।

– 18 से 19 आयुवर्ग के 22.36,564 मतदाता करेंगे डालेंगे पहली बार वोट।

– 30 से 39 आयुवर्ग के प्रदेश में सबसे ज्यादा 1,45,03,508 मतदाता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *