कौन हैं दिग्गज कारोबारी गौतम अदाणी के भतीजे सागर अदाणी?
कौन हैं दिग्गज कारोबारी गौतम अदाणी के भतीजे सागर अदाणी? जिन पर लगा धोखाधड़ी की साजिश रचने का आरोप
अमेरिका के अदाणी समूह पर आरोप लगाने के बाद सागर अदाणी का नाम जोरों-शोरों से चर्चा में है। आइए जानते हैं इनके बारे
अमेरिका के अदाणी समूह पर आरोप लगाने के बाद एक नाम की चर्चा जोरों पर हो रही है। वह नाम गौतम अदाणी के भतीजे सागर अदाणी का। दुनिया के सबसे अमीर लोगों में से एक अदाणी और सात अन्य प्रतिवादियों के खिलाफ धोखाधड़ी के कई आरोप लगाए गए हैं। इसमें सागर भी शामिल हैं। अधिकारियों ने दावा किया कि गौतम अदाणी साहित इन सात लोगों ने इस प्रोजेक्ट को हासिल करने के लिए करीब 265 मिलियन डॉलर की रिश्वत दी थी। हालांकि अदाणी समूह ने इन आरोपों को खारिज किया है।
कौन हैं सागर अदाणी?
- सागर अदाणी, गौतम अदाणी के भाई राजेश अदाणी के बेटे हैं।
- वह अदाणी समूह के फाउंडर सदस्यों में से एक हैं।
- सागर अदाणी ग्रीन एनर्जी में कार्यकारी निदेशक हैं, जहां उनके पिता भी निदेशक के पद पर हैं।
- वे अमेरिका की ब्राउन यूनिवर्सिटी से अर्थशास्त्र में डिग्री लेने के बाद 2015 में अदाणी समूह में शामिल हुए थे।
- उनको अदाणी ग्रीन एनर्जी के सेलर और विंड एनर्जी पोर्टफोलियो को आगे बढ़ाने का क्रेडिट दिया जाता है।
- कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक, सागर अदाणी समूह के स्ट्रेटेजिक, फाइनेंशियल और स्ट्रेकटूअल डेवलपमेंट देखते हैं।
- ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के अनुसार, सागर, गौतम अदाणी के कारोबार के चार संभावित उत्तराधिकारियों में से एक हैं। सागर के साथ उनके बेटे करण और जीत अदाणी के अलावा उनके चचेरे भाई प्रणव अदाणी भी हैं।
क्या है सागर पर आरोप?
अमेरिकी न्याय विभाग ने न्यूयॉर्क की अदालत में दावा किया कि दिग्गज कारोबारी गौतम अदाणी और अन्य साथियों ने अपने फायदे के लिए निवेशकों के साथ धोखाधड़ी करने के लिए साजिश रची। साथ ही, आरोपियों ने खरबों रुपये के अनुबंध हासिल करने के लिए भारतीय सरकारी अधिकारियों को रिश्वत देने के लिए षड्यंत्र रचा। हालांकि अभियोग में साफ कहा गया है कि ये आरोप हैं और जब तक दोष साबित नहीं हो जाता है, आरोपियों को निर्दोष माना जाएगा। अदालती रिकॉर्ड के अनुसार, साजिश में शामिल रहे कुछ लोग गौतम अदाणी को निजी तौर पर न्यूमैरो उनो यानी नंबर वन और द बिग मैन कोड नाम से बुलाते थे।
एक रिपोर्ट के अनुसार, गौतम अदाणी और उनके भतीजे सागर पर भारत में एक सौर ऊर्जा परियोजना को सुरक्षित करने के लिए एक योजना बनाने और 750 मिलियन डॉलर की बॉन्ड पेशकश के दौरान निवेशकों को गुमराह करने का आरोप है, जो अमेरिकी निवेशकों से लगभग 175 मिलियन डॉलर जुटाता है।
अमेरिकी अधिकारियों का आरोप है कि अदाणी, सागर और छह अन्य लोगों ने भारत के सबसे बड़े सौर ऊर्जा संयंत्र के विकास के लिए अनुबंध हासिल करने के लिए भारत सरकार के अधिकारियों को रिश्वत में 265 मिलियन डॉलर का भुगतान करने की साजिश रची, जिससे 20 वर्षों में दो अरब डॉलर का लाभ होने की उम्मीद है।