फरीदाबाद में 350 किलो आरडीएक्स बरामद !
आतंकी साजिश: फरीदाबाद में 350 किलो आरडीएक्स बरामद, धौज में डॉक्टर के घर से AK-56 और 2 ऑटोमैटिक पिस्टल भी मिलीं
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने फरीदाबाद के धौज इलाके में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए डॉक्टर के घर से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की है. पुलिस ने मौके से दो ऑटोमैटिक पिस्टल, 84 कारतूस, पांच लीटर केमिकल और एक एके-56 राइफल जब्त की है
कश्मीर पुलिस ने फरीदाबाद के धौज इलाके में एक डॉक्टर के आवास पर छापा मारा, जहां से करीब 350 किलो आरडीएक्स बरामद हुआ है। आरोपी डॉक्टर, जो जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा बताया जा रहा है। दो दिन पहले गिरफ्तार किया गया था। इस खबर से इलाके में हड़कंप मच गया है।

इसी घर से बरामद हुआ आरडीएक्स

