उत्तर प्रदेश

यूपी में 23 एडिशनल SP के ट्रांसफ !

यूपी में 23 एडिशनल SP के ट्रांसफर:संतोष कुमार का तबादला कैंसिल, सुमित शुक्ला शामली ASP बनाए गए

योगी सरकार ने रविवार को 23 ASP ( एडिशनल एसपी) के ट्रांसफर किए हैं। संतोष कुमार का ट्रांसफर कैंसिल कर दिया गया। वहीं, बीएस वीर कुमार के ट्रांसफर में संशोधन किया गया है। पहले उन्हें नोएडा से वाराणसी कमिश्नरेट भेजा गया था, लेकिन उनकी रिक्वेस्ट पर उन्हें गाजियाबाद में ही 47वीं वाहिनी पीएसी में उप-सेनानायक के तौर पर तैनाती दी गई है।

इसी तरह, डीजीपी मुख्यालय पर तैनात संतोष कुमार सिंह सेकेंड जिनका तबादला पूर्व में एडिशनल एसपी सुरक्षा के पद पर गोरखपुर हुआ था, उनका तबादला निरस्त कर दिया गया है। उनके स्थान पर संतोष कुमार सिंह प्रथम को गोरखपुर भेजा गया है। संतोष कुमार सिंह प्रथम अभी तक शामली में अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात थे।

प्रयागराज में पुलिस कमिश्नरेट में तैनात एडिशनल डीसीपी सीताराम को डीजीपी मुख्यालय में लीगल सेल में भेजा गया है। नोएडा में तैनात सुमित शुक्ला को शामली में अपर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। गाजियाबाद में तैनात सच्चिदानंद को लखनऊ एसएसएफ मुख्यालय स्थानांतरित किया गया है।

————————-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *