Agritpatrikaमध्य प्रदेश

किसान के बेटे जैनेन्द्र कुमार पुलिस सेवा में डी.एस.पी. का पद हासिल किया !

एक किसान के बेटे श्री जैनेन्द्र कुमार ने जिले का नाम बड़े गौरव से किया रोशन

कठिनाइयों से संघर्ष कर पुलिस सेवा में डी.एस.पी. का पद हासिल किया

भिण्ड जिले के डोंगरपुरा गांव हॉल भीम नगर के निवासी किसान के बेटे श्री जैनेन्द्र कुमार निगम ने मेहनत और लगन से डीएसपी (डिप्टी सुपरिंटेन्डेंट ऑफ पुलिस) बनने का गौरव हासिल किया है। श्री जैनेन्द्र कुमार ने तीसरे प्रयास में यह सफलता पाई।
श्री जैनेन्द्र कुमार राज्य सेवा परीक्षा 2020 में नायब तहसीलदार के पद पर चयनित किए गए थे और वर्तमान में मंदसौर की गरौठ तहसील में तहसीलदार के पद पर पदस्थ हैं। निगम वन सेवा परीक्षा 2020 में रेंजर के पद पर भी चयनित किए गए थे किन्तु ज्वाइनिंग नहीं की। श्री जैनेन्द्र कुमार निगम राज्य प्रशासनिक सेवा परीक्षा 2022 में सहायक संचालक, स्कूल शिक्षा विभाग के पद पर भी चयनित किए गए थे।
उनके पिता श्री केशव कुमार जाटव खेती करते हैं और परिवार का भरण-पोषण करते हैं, जबकि मां कुसुमदेवी गृहिणी हैं। श्री जैनेन्द्र ने चार विषय में एम.ए. की डिग्री प्राप्त की। वे तीसरे प्रयास में MPPSC की परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर डीएसपी बने।
श्री जैनेन्द्र कुमार ने अपने माता-पिता के साथ जीवन में बहुत कठिनाइयों से संघर्ष किया, किन्तु हार नहीं मानी और पुलिस सेवा में डी.एस.पी. का पद हासिल किया।
उनकी कहानी यह दिखाती है कि सीमित संसाधन और पारिवारिक कठिनाइयों के बावजूद, अगर हौसला और मेहनत मजबूत हो तो कोई भी मुकाम पाया जा सकता है। श्री जैनेन्द्र कुमार निगम की यह उपलब्धि उनके लिए, उनके परिवार के लिए और पूरे जिले के लिए गर्व की बात है। उनके संघर्ष और सफलता की कहानी युवाओं को प्रेरित करने वाली है कि वे भी अपने सपनों को पूरा करने के लिए दृढ़ता से प्रयास करें। इस तरह एक साधारण किसान के परिवार से आए श्री जैनेन्द्र कुमार ने न केवल खुद को बल्कि अपने गांव और जिले का नाम भी बड़े गौरव से रोशन किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *