नई दिल्ली। Delhi Blast 2025 राजधानी दिल्ली के महिपालपुर में गुरुवार सुबह एक डीटीसी बस का टायर फट गया, जिससे इलाके में तेज धमाके की आवाज सुनाई दी। हालांकि, यह घटना ऐसे समय में हुई, जब दिल्ली के लोग लाल किला आतंकी विस्फोट को लेकर दहशत में है।

वहीं, ऐसे में धमाके की आवाज सुनकर लोगों को लगा कि दिल्ली में एक और विस्फोट हो गया है। लेकिन हकीकत पता चलने पर लोगों ने राहत की सांस ली।

उधर, धमाके की सूचना मिलने पर पुलिस और फायर ब्रिगेड के अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि डीटीसी की एक बस का टायर फटा है, जिस वजह से इलाके में धमाके की आवाज सुनाई दी। इसी धमाके की आवाज से कुछ लोग डर गए थे।