ग्वालियर की केंद्रीय जेल में फिर गांजा तस्करी !
ग्वालियर की केंद्रीय जेल में फिर गांजा तस्करी
सिपाही अंडरगारमेंट में छिपाकर ले जाता पकड़ाया; इसी मामले में तीसरी बार सस्पेंड
ग्वालियर की केंद्रीय जेल में गांजा सप्लाई का एक और मामला सामने आया है। जहां रूटीन चेकिंग के दौरान जेल के सिपाही दशरथ गुर्जर से गांजा बरामद किया गया। घटना केंद्रीय जेल के मुख्य गेट पर शुक्रवार सुबह करीब 11:00 बजे की है। सिपाही दशरथ गुर्जर अंडर-गारमेंट में गांजा छिपाकर जेल के अंदर ले जा रहा था।

गांजा बरामद होने के बाद सिपाही दशरथ गुर्जर मौके से फरार हो गया। गौरतलब है कि सिपाही दशरथ गुर्जर को इससे पहले भी जेल में गांजा ले जाने के मामले में दो बार निलंबित किया जा चुका है। जेल अधीक्षक ने इस घटना के बाद उसे तीसरी बार निलंबित कर दिया है।
फिलहाल, जेल प्रशासन फरार सिपाही दशरथ गुर्जर की तलाश में उसके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रहा है, ताकि उसे जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

