आगराउत्तर प्रदेश

आगरा में 10 फर्मों ने किया 18 करोड़ का घोटाला !

आगरा में 10 फर्मों ने किया 18 करोड़ का घोटाला
GST विभाग ने जांच में पकड़ा, कराई जा रही एफआईआर

आगरा में कागजों में बोगस फर्म बनाकर करोड़ों रुपए के इनपुट टैक्स क्रेडिट (आइटीसी) के गोलमाल को राज्य वस्तु एवं सेवा कर (एसजीएसटी) विभाग ने पकड़ा है। आठ बोगस फर्मों से 18.27 करोड़ रुपए की हेराफेरी की है। केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी) में पंजीकृत इन फर्मों की लंबे समय तक एसजीएसटी ने रेकी की।

दस्तावेजों में दिए गए पते पर फर्मों का आफिस नहीं मिला। बिना वास्तविक खरीद-फरोख्त के कागजों में कारोबार दिखाते हुए फर्मों ने आइटीसी पास आन की थी। विभाग ने सभी फर्मों के विरुद्ध लोहामंडी थाना में मुकदमा दर्ज कराने को तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

आगरा GST विभाग
आगरा GST विभाग

एसजीएसटी की विशेष अनुसंधान शाखा ने लखनऊ मुख्यालय के निर्देश पर सीजीएसटी में पंजीकृत 10 फर्मों की रेकी जुलाई में शुरू की थी। जांच में पाया गया कि इनमें आठ फर्म वास्तविक आपूर्ति के बगैर ही आईटीसी पास आन रही थी, दो बोगस फॉर्म महेश ट्रेडर्स और एस के संस ने आईटीसी पास ऑन नहीं थी, अन्य आठ हिमांशु इंटरप्राइजेज, जाधव ट्रेडर्स, दिनेश ट्रेडर्स, प्रकाश ट्रेडर्स, संकल्प ट्रेडिंग, सवराज ट्रेडर्स, मूनलाइट ट्रेडर्स और अंश ट्रेडर्स ने 18.27 करोड़ रुपए की आइटीसी पास आन की।

जांच में फर्जीवाड़ा साबित होने के बाद एसजीएसटी विभाग ने धोखाधड़ी व कूटरचित दस्तावेजों का प्रयोग कर विभाग को में राजस्व पहुंचाने के मामले लोहामंडी थाना में शनिवार को तहरीर दी थी। अपर आयुक्त ग्रेड वन पंकज गांधी ने बताया कि बोगस फर्मों ने प्रदेश के बाहर दूसरे राज्यों में पंजीकृत फर्मों को भी आइटीसी पास आन कर अनुचित लाभ पहुंचाया है। आइटीसी ब्लाक करा दी गई है। डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास ने बताया कि बोगस फर्मों के विरुद्ध पांच मुकदमे दर्ज किए गए हैं। विवेचना की जा रही है।

इन फर्मों ने किया आइटीसी का फर्जीवाड़ा

मैसर्स हिमांशु इंटरप्राइजेज ,मैसर्स जाधव ट्रेडर्स,मैसर्स महेश ट्रेडर्स,मैसर्स संकल्प ट्रेडिंग,मैसर्स दिनेश ट्रेडर्स,मैसर्स प्रकाश ट्रेडर्स,मैसर्स सवराज ट्रेडर्स,मैसर्स मूनलाइट ट्रेडर्स,मैसर्स अंश ट्रेडर्स

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *