उत्तर प्रदेशराजनीति

 ‘2027 का चुनाव समाजवादियों और समाजघातियों के बीच…शिवपाल बोले- यूपी में लूटतंत्र चरम पर !

 ‘2027 का चुनाव समाजवादियों और समाजघातियों के बीच…’, !!!

सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव के जन्मदिन के अवसर पर कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। एक कार्यक्रम में पहुंचे शिवपाल ने कहा कि 2027 का चुनाव समाजवादियों और समाजघातियों के बीच होगा। आगे पढ़ें पूरी खबर…
UP Politics News Shivpal yadav said 2027 assembly election will be between socialists and traitors

शिवपाल सिंह यादव …

राजधानी लखनऊ में सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि प्रदेश में लूटतंत्र चरम पर है। सनातन व संतों का लगातार अपमान हो रहा है। वर्ष 2027 का चुनाव समाजवादियों और समाजघातियों के बीच होगा। 

शिवपाल अपने जन्मदिन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि उनका जन्मदिन नेताजी सुभाषचंद्र बोस और सूर्यकांत त्रिपाठी निराला की जयंती पर पड़ना गर्व की बात है। 

कार्यक्रम में पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने शिवपाल को सपा का मजबूत स्तंभ बताया। इस अवसर पर राज तिवारी के काव्य प्रबंध “शिवपाल: एक सोच, एक सफर” का विमोचन भी किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *