उत्तर प्रदेश

मस्जिद-मदरसों से आतंकी निकलते हैं ?

यूपी के मंत्री बोले- मस्जिद-मदरसों से आतंकी निकलते हैं
इन पर ताला लगे, मुसलमान जितना पढ़ा-लिखा, उतना बड़ा आतंकी

यूपी के दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री रघुराज सिंह ने अलीगढ़ में मंगलवार को एक बार फिर विवादित बयान दिया। दिल्ली ब्लास्ट पर पूछे गए सवाल पर मंत्री ने कहा कि अब तक पकड़े गए आतंकवादियों का संबंध मस्जिदों या मदरसों से रहा है। इन्हें बंद कर देना चाहिए। जितना पढ़ा-लिखा मुसलमान है, वह उतना बड़ा आतंकवादी निकलता है। उन्होंने ओसामा बिन लादेन का उदाहरण दिया।

उन्होंने कहा- लादेन तो बीटेक-एमटेक था, लेकिन उसने अमेरिका पर हमला किया था, ये दैत्यों के वंशज हैं। रघुराज सिंह यहीं नहीं रुके, उन्होंने मस्जिदों-मदरसों के अलावा मुस्लिम समुदाय और अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) पर गंभीर आरोप लगाए।

दरअसल, एएमयू से दिल्ली ब्लास्ट के बाद जांच के दायरे में आई फरीदाबाद की अल फलाह यूनिवर्सिटी को नॉर्थ जोन इंटरवर्सिटी क्रिकेट टूर्नामेंट (पुरुष) खेलने का न्योता दिया है। इस पर मंत्री ने पर कहा कि आतंकवादी गतिविधियों से जुड़ी यूनिवर्सिटी को नहीं बुलाना चाहिए। अगर यह बुलाते हैं तो यह भी दहशतगर्दों के समर्थक माने जाएंगे। ऐसे में एएमयू की भी जांच होनी चाहिए।

एएमयू से पकड़े गए हैं बुरहान वानी जैसे आतंकवादी

मीडिया से बातचीत में मंत्री ने कहा- एएमयू की जांच होनी चाहिए, क्योंकि यहां से भी बुरहान वानी जैसे आतंकी पकड़े गए हैं। देश में किसी भी अल्पसंख्यक शैक्षणिक संस्थान की जरूरत नहीं है। जैसे बाकी लोग पढ़ते हैं, वैसे ये भी पढ़ें। उनका आरोप है कि अल्पसंख्यक के नाम पर अत्याचार और गलत काम होते हैं। ऐसे में मस्जिदों पर ताले लगने चाहिए। मदरसे पूरी तरह बंद होने चाहिए।

फारुक अब्दुल्ला को फांसी होनी चाहिए

राज्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली ब्लास्ट पर किसी भी मौलवी ने कुछ नहीं बोला। आतंकवाद को सांप के फन की तरह कुचल देना चाहिए। उन्होंने जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला पर भी तीखा हमला बोला। कहा- फारुक के समय पर ही आतंकवादी पनपे थे। वे खुद आतंकवाद के समर्थक हैं। इस देश का कानून लचर है, वरना फारूक अब्दुल्ला को फांसी होनी चाहिए।

न्यूयॉर्क से भाग रहे पैसे वाले

राज्यमंत्री रघुराज सिंह ने न्यूयॉर्क के नए मेयर जोहरान ममदानी पर भी निशाना साधा। आरोप लगाया कि उन्होंने धर्म परिवर्तन कराना शुरू कर दिया है। टैक्स लगा दिया है, इससे बड़े-बड़े पैसे वाले भाग रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *