नये सीजेआई के शपथ ग्रहण समारोह में विदेशी मेहमान
नये सीजेआई के शपथ ग्रहण समारोह में विदेशी मेहमान
कल सोमवार (24 नवंबर, 2025) को जस्टिस सूर्यकांत भारत के नए और 53 वें चीफ जस्टिस के तौर पर शपथ लेने वाले हैं. रविवार को मौजूदा सीजेआई बीआर गवई का कार्यकाल खत्म हो गया है.लेकिन, पहली बार ऐसा हो रहा कि राष्ट्रपति भवन में नए चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया के शपथग्रहण के दौरान 6 देशों के चीफ जस्टिस, जज और उनके परिजन उपस्थित रहेंगे। जस्टिस सूर्यकांत को नए सीजेआई के तौर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पद और गोपनीयता की शपथ दिलवाएंगी।
बार एंड बेंच की रिपोर्ट की रिपोर्ट में बताया गया है कि नये सीजेआई जस्टिस सूर्यकांत के शपथग्रहण समारोह में इस बार 6 देशों के एक दर्जन से ज्यादा जज और चीफ जस्टिस मौजूद रहेंगे। ऐसा पहली बार हो रहा है, जब भारत के प्रधान न्यायाधीश के शपथग्रहण समारोह में न्यायपालिका से जुड़ा इतना बड़ा अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल उपस्थित रहेगा. अभी तक प्रधानमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में ही विदेशी मेहमान आमंत्रित किए जाते थे.
शपथ ग्रहण समारोह मे जिन 6 देशों के जजों, चीफ जस्टिस और उनके परिजनों को आमंत्रित किया गया है उनमें नेपाल से जस्टिस प्रकाश मान सिंह राउत, चीफ जस्टिस, नेपाल जस्टिस सपना प्रधान मल्ला, जज, नेपाल सुप्रीम कोर्ट अशोक बहादुर मल्ला, जस्टिस सपना के पति जस्टिस अनिल कुमार सिन्हा, नेपाल सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज और मौजूदा मंत्री उर्सिला सिन्हा, अनिल कुमार सिन्हा की पत्नी. भूटान से जस्टिस ल्योन्पो नोरबू शेरिंग, भूटान के चीफ जस्टिस और ल्हादेन लोटे,जस्टिस शेरिंग की पत्नी का नाम प्रमुख है.
केन्या से जस्टिस मार्था कूमे, चीफ जस्टिस और केन्या सुप्रीम कोर्ट की प्रेसिडेंट जस्टिस सुसान न्जोकी न्दुंगु, जज, सुप्रीम कोर्ट, मलेशिया से जस्टिस तन श्री दातुक नलिनी पथ्मनाथन, जज, फेडरल कोर्ट मलेशियापशुपति शिवप्रगासम, जस्टिस नलिनी के पति आ रहे हैं
मारिशस से जस्टिस बीबी रेहाना मुंगली गुलबुल,मॉरिशस की चीफ जस्टिस रेबेका हन्ना बीबी गुलबुल, मॉरिशस की चीफ जस्टिस की बेटी और श्रीलंका से जस्टिस पी पद्मन सुरसेना, श्रीलंका के चीफ जस्टिस सेपालिका सुरसेना, श्रीलंका के चीफ जस्टिस की पत्नी,जस्टिस एस थुरैराजा, जज, सुप्रीम कोर्ट, श्रीलंका,शशिकला थुरैराजा, जस्टिस थुरैराजा की पत्नी,जस्टिस अहमद नवाज, जज, सुप्रीम कोर्ट, श्रीलंका रिजान धलिप नवाज, जस्टिस नवाज की पत्नी शपथ ग्रहण में शामिल हो रहीं हैं.
आपको बता दें कि किसी सीजेआई के शपथग्रहण में नेताओं की तरह विदेशी मेहमानों का जमावडा पहली बार होरहा है. इसके पीछे किसका दिमाग़ लगा है, हमें नहीं मालूम.
जस्टिस सूर्यकांत निवर्तमान सीजेआई बीआर गवई के बाद सुप्रीम कोर्ट के सबसे सीनियर जज हैं और उन्हें देश के 53 वें चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया के रूप में नामित किया गया है। 10 फरवरी, 1962 को हरियाणा के हिसार जिले में एक मध्यवर्गीय परिवार में जन्मे जस्टिस सूर्यकांत को 24 मई, 2019 को सुप्रीम कोर्ट का जज बनाया गया था। इससे पहले वे हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस थे। जस्टिस सूर्यकांत 1981 में हिसार के गवर्नमेंट पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज से ग्रेजुएट हुए। 1984 में उन्होंने रोहतक के महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से लॉ की डिग्री ली। इसके तुरंत बाद ही उन्होंने हिसार जिला अदालत से ही लॉ की प्रैक्टिस शुरू कर दी थी.
नये सीजेआई जस्टिस सूर्यकांत के सामने भी न्यायापालिका के प्रति जन विश्वास को बढाने की चुनौऔती है. पिछले कुछ वर्षों से भारतीय सर्वोच्च न्यायालय आधे अधूरे फैसलों के लिए चर्चित रहा है. न्यायपालिका की छवि भी सत्ता समर्थक की बनी है.

