मध्य प्रदेश

MP में मंत्री की गाड़ी पर पथराव !

MP में मंत्री की गाड़ी पर पथराव, बाल-बाल बचे नारायण सिंह, पुलिस ने एक को हिरासत में लिया 

MP News: सड़क पर उत्पात मचा रहे एक शराबी ने उनकी कार पर पथराव कर दिया.आरोपी क़ो मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया है. 

MP में मंत्री की गाड़ी पर पथराव, बाल-बाल बचे नारायण सिंह, पुलिस ने एक को हिरासत में लिया 

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक बड़ी खबर है. यहां सामाजिक न्याय  मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा की सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया है. उनकी गाड़ी पर पथराव हुआ है. इसके बाद हड़कंप मच गया. पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है. हालांकि इस पथराव में मंत्री को किसी तरह की चोट नहीं आई है. 

शराबी ने फेंके थे पत्थर घटना शुक्रवार की रात की है जब मंत्री कुशवाह कार्यक्रम से लौट रहे थे. जब वे माधोगंज में पहुंचे तभी अचानक एक शराबी युवक ने मंत्री की  गाड़ी पर पथराव करना शुरू कर दिया.  मंत्री तो  बाल-बाल बचे लेकिन गाड़ी में पत्थर लग गए. 

मंत्री के गार्ड ने उतरकर युवक क़ो काबू करने की कोशिश की तो युवक ने उससे भी झूमा झटकी की. लेकिन अंततः उसे काबू कर पुलिस क़ो सूचना देकर बुलाया और उसे सौंप दिया. मंत्री ने मौके से ही घटना की जानकारी एसपी क़ो कॉल करके दी. 

लिया है हिरासत में

मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा ने फोन पर बताया  कि युवक नशे में था. पुलिस ने युवक को पकड़ लिया है. हालांकि उन्होंने इस पर मामले में ज्यादा कुछ बोलने से  इंकार कर दिया. एसएसपी धर्मवीर सिंह ने बताया कि वहां सड़क पर ज्यादा ट्रैफिक था तभी एक शराबी ने मंत्री के साथ चल रही पायलट गाडी के पास हंगामा किया. वह भयंकर नशे मे था. उसे पुलिस ने तत्काल पकड़कर उसे अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया क्योंकि वह बहुत ज्यादा शराब पीये हुए था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *