दिल्ली

दिल्ली में 3.5 लाख नकली सिगरेट जब्त, कीमत 50 लाख… ?

नकली ब्रांडेड सामान का भंडाफोड़: दिल्ली में 3.5 लाख नकली सिगरेट जब्त, कीमत 50 लाख… दो गिरफ्तार

दिल्ली के लाहौरी गेट इलाके में पुलिस ने छापा मारकर 3.5 लाख से ज्यादा नकली सिगरेट बरामद की है। जिनकी बाजार में कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई जा रही है। 
Delhi Police busted major counterfeit cigarette racket seizing over 3.5 lakh counterfeit cigarettes
दिल्ली पुलिस – फोटो : ANI

दिल्ली पुलिस ने नकली सिगरेट के एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश करते हुए 3.5 लाख से अधिक नकली सिगरेट जब्त की हैं, जिनकी कीमत लगभग 50 लाख रुपये बताई जा रही है। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह बरामदगी उत्तरी दिल्ली के लाहौरी गेट इलाके से हुई है, जहाँ पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर छापा मारा था।

डीसीपी नॉर्थ राजा बंथिया ने बताया कि हमें एक आदमी के बारे में जानकारी मिली जो नकली सिगरेट का धंधा करता है। हमने लाहौरी गेट इलाके के पास छापा मारा और गोल्ड फ्लेक और मार्लबोरो जैसे ब्रांड मिले। जिन्हें जब्त कर लिया गया है। करीब 3.5 लाख सिगरेट हैं।

जिनकी कीमत 50 लाख रुपये है।इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वे पास के फतेहपुरी इलाके के हैं। वे बहुत लंबे समय से इस धंधे में लगे हुए थे। हम बनाने वालों का पता लगाने के लिए आगे की जांच कर रहे हैं।

पुलिस को एक मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग नकली सिगरेट का कारोबार कर रहे हैं। इस सूचना के आधार पर एक टीम ने लाहौरी गेट के पास छापेमारी की। छापेमारी के दौरान, पुलिस को गोल्डफ्लेक और मार्लबोरो जैसे प्रतिष्ठित ब्रांडों की नकली सिगरेट का एक विशाल भंडार मिला। कुल मिलाकर लगभग 3.5 लाख नकली सिगरेट जब्त की गईं, जिनका अनुमानित मूल्य 50 लाख रुपये आंका गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *