कैसे पति को छोड़ मुज्जमिल के प्यार में पड़ गई डॉ. शाहीन शाहिद?
शादी, तलाक और फिर अल-फलाह में इश्क… कैसे पति को छोड़ मुज्जमिल के प्यार में पड़ गई डॉ. शाहीन शाहिद?
शाहीन की शादी टूटने का मुख्य कारण डॉ. मुजम्मिल के साथ चल रहा प्रेम संबंध था. तलाक के बाद शाहीन हरियाणा के फरीदाबाद स्थित अल-फलाह यूनिवर्सिटी से जुड़ गई, जहां डॉ. मुजम्मिल भी कार्यरत था. सूत्रों के अनुसार, इसी दौरान शाहीन एक कट्टरपंथी विचारधारा के संपर्क में आई और इस कट्टरपंथी संगठन के इंडिया विंग को मजबूत करने में जुट गई.
‘सफेद कोट आतंकी मॉड्यूल’ में गिरफ्तार डॉक्टरों में अगर सबसे ज्यादा किसी का नाम चर्चा में है, तो वो डॉ. शाहीन शाहिद का है. ये वही डॉक्टर है, जो अपनी गाड़ी में AK-47 लेकर चलती थी. लखनऊ की रहने वाली शाहीन ने प्रयागराज मेडिकल कॉलेज से MBBS की पढ़ाई की. फिर UPPSC पास कर कानपुर के GSVM मेडिकल कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर हो गई. कुछ साल वहां नौकरी करने के बाद फरार हो गई. फिर जब मिली तो एक संदिग्ध आतंकी के रूप में, जिसके इरादों ने खूफिया एजेंसियों के होश उड़ा दिए. डॉ. शाहीन का नाम पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से भी जोड़ा जा रहा है. वहीं इसके बारे में खूफिया एजेंसियों को कुछ और भी जानकारी मिली है.
साउथ मुंबई के एक मध्यमवर्गीय मुस्लिम परिवार में डॉ. शाहीन शाहीन का निकाह हुआ था, लेकिन डॉ. मुजम्मिल अहमद गनई के साथ इश्क के बाद शाहीन ने पहले पति को छोड़ मुजम्मिल के साथ ही रहना शुरू कर दिया. मुंबई के भिंडी बाजार, मोहम्मद अली रोड, नागपाड़ा, डोंगरी, पायधुनि इलाकों में शाहीन कुछ लोगों के संपर्क में थी. ये कौन लोग हैं, इनकी जानकारी मुंबई ATS निकाल रही है.
पति जफर हयात से तलाक
डॉ. शाहीन शाहिद का लखनऊ के अलावा कानपुर का भी नेटवर्क निकला है. कानपुर में डॉ. शाहीन शाहिद के पहले पति जफर हयात ऑर्थोपेडिक डॉक्टर हैं, जो पहले मुंबई में रहते थे. इनके डॉ. शाहीन से दो बेटे हैं. शाहीन ने वर्ष 2015 में डॉक्टर जफर हयात से तलाक ले लिया और तब से लगातार विदेश जाने की तैयारी में थी. डॉ. मुजम्मिल ने ही फरीदाबाद की अल-फलाह यूनिवर्सिटी में डॉ. शाहीन को गुमराह किया. इसी के बाद डॉ. शाहीन पति जफर हयात को छोड़कर डॉ. मुजम्मिल के प्यार में पड़ गई.
जैश-ए-मोहम्मद से शाहीन का कनेक्शन!
जांच एजेंसियों के अनुसार, डॉ. शाहीन शाहिद जैश-ए-मोहम्मद की भारत में महिला विंग की हेड बताई जा रही है. हालांकि भी इसकी अभी पुष्टी नहीं हुई है. शाहीन ने लखनऊ से लेकर पंजाब और हरियाणा तक कई माहिलाओं को इस आतंकी संगठन की विचारधारा से प्रभावित कर जोड़ने का काम किया. इसमें मेडिकल फील्ड से जुड़ीं ज्यादातर महिलाएं हैं. आठ लोगों की गिरफ्तारी के बाद महाराष्ट्र ATS की जांच दिल्ली ब्लास्ट के इर्द-गिर्द ही घूम रही है.
महाराष्ट्र ATS ने इन लोगों से की पूछताछइस मामले में अब अल-कायदा की विचारधारा से जुड़े पुणे के जुबेर हंगरकर से भी पुछताछ की जा रही है. साथ ही मुंबई के एक टीचर इब्राहिम आबिदी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. उधर, दिल्ली ब्लास्ट मामले में गिरफ्तार डॉ. शाहीन के पहले पति जफर हयात से भी ATS पूछताछ कर सकती है. शाहीन की शादी 2013 के आसपास महाराष्ट्र निवासी जफर हयात से हुई थी, लेकिन 2015 में उनका रिश्ता टूट गया. तलाक के बाद शाहीन लखनऊ लौट आई थी.
डॉ. मुजम्मिल के साथ शाहीन का अफेयर
सूत्रों के अनुसार, शाहीन का विवाह टूटने का मुख्य कारण उसका डॉ. मुजम्मिल के साथ चल रहा प्रेम संबंध था. तलाक के बाद शाहीन हरियाणा के फरीदाबाद स्थित अल-फलाह यूनिवर्सिटी से जुड़ गई, जहां डॉ. मुजम्मिल भी कार्यरत था. सूत्रों के अनुसार, इसी दौरान शाहीन एक कट्टरपंथी विचारधारा के संपर्क में आई और इस कट्टरपंथी संगठन के इंडिया विंग को मजबूत करने में जुट गई.
महाराष्ट्र में भी बढ़ेगा जांच का दायरा
सूत्रों के अनुसार, डॉ. मुजम्मिल के साथ घनिष्ठता बढ़ने के बाद शाहीन ने धीरे-धीरे धार्मिक चरमपंथ की दिशा में कदम बढ़ाए और कथित तौर पर एक महिला मॉड्यूल का हिस्सा बन गई. जांच अधिकारी ने बताया कि सोमवार को दिल्ली में हुए कार धमाके में सामने आए नामों में डॉ. शाहीन शाहिद भी शामिल है. जांच एजेंसियों का कहना है कि जैसे-जैसे और सबूत सामने आएंगे, महाराष्ट्र में भी जांच का दायरा बढ़ाया जा सकता है. फिलहाल ATS इस पूरे नेटवर्क में शामिल सभी संदिग्धों की पृष्ठभूमि, विचारधारा और आपसी संपर्कों की गहन जांच कर रही है.
