ग्रेटर नॉएडादिल्लीदिल्ली एनसीआर

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण….46 कंपनियों पर 49.45 लाख रुपए का जुर्माना लगाया !!

ग्रैप-4 उल्लंघन पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई:46 कंपनियों पर 49.45 लाख रुपए का जुर्माना लगाया

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में बढ़ते प्रदूषण के मद्देनजर ग्रैप-4 (ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान-4) लागू है। इसके नियमों का उल्लंघन करने वालों पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण सख्त कार्रवाई कर रहा है। प्राधिकरण ने अब तक 46 कंपनियों और व्यक्तियों पर कुल 49.45 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है।

एनजीटी के आदेशों के तहत एनसीआर में GRAP-4 लागू होने के साथ ही निर्माण कार्यों पर रोक लगा दी गई है। इसके अतिरिक्त, निर्माण सामग्री को ढककर रखने और नियमित रूप से पानी का छिड़काव करने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने सख्ती से निर्देश दिए हैं कि सभी नियमों का पालन किया जाए। एसीईओ सुमित यादव के नेतृत्व में परियोजना विभाग की टीम लगातार क्षेत्र में निगरानी कर रही है। नियमों का उल्लंघन मिलने पर टीम तुरंत कार्रवाई कर जुर्माना लगा रही है।

विगत दो दिनों में 46 जगहों पर उल्लंघन मिलने पर कुल 49.45 लाख रुपये की पेनल्टी लगाई गई। इसमें ईटा वन के 22 निवासियों को भी जुर्माना लगाया गया, जो GRAP-4 के नियमों की अनदेखी कर निर्माण कार्य कर रहे थे। प्राधिकरण ने सभी से जुर्माने की रकम एक सप्ताह के भीतर जमा कराने के निर्देश दिए हैं।

कंपनी/आवंटी का नाम– सेक्टर– पेनल्टी(रुपए) 1. एटीएस -सेक्टर-1 -5 लाख 2. बृंदा (स्काई वार्ड) -सेक्टर-1 -5 लाख 3. मनोज शर्मा -खेड़ा चौगानपुर -5 लाख 4. बटुकनाथ शुक्ल -खेड़ा चौगानपुर -5 लाख 5. एबीएस डेवलपर्स -खेड़ा चौगानपुर -5 लाख 6. ऐस ग्रुप -12 -1 लाख 7. सिवीटेक -12 -1 लाख 8. फ्यूजन -12 -1 लाख 9. फ्यूजन फैबरिक्स -10 -1 लाख 10. एनडीकॉन कंस्ट्रक्शन -ईकोटेक-8 -1 लाख 11. सुविज फोइल -ईकोटेक-8 -1 लाख 12. स्पार्किंग ह्यूज जेम्स -ईकोटेक-8 -1 लाख 13. संदीप कुमार -भनौता -1 लाख 14. धर्मवती -भनौता -1 लाख 15. सतेंद्र -भनौता -1 लाख 16. जयपाल आदि -भनौता -1 लाख 17. मनोज गौतम -छपरौला -1 लाख 18. हाइवे मैनशन -सहारा सिटी -1 लाख 19. मुकेश -छपरौला -1 लाख 20. शिवम सैनी -छपरौला -1 लाख 21. हर्षवर्धन -छपरौला -1 लाख 22. हरीश सिंघल -छपरौला -1 लाख 23. कंपलेंट कनवेयर सिस्टम -ईकोटेक-6 -50 हजार 24. बीएलसी इंजीनियरिंग सर्विसेज -ईकोटेक-6 -25 हजार 25. 22 अन्य -ईटा वन -6.70 लाख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *