राजधानी में गिरते तापमान के कारण प्रदूषण में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। ऐसे में मौसमी दशा अनुकूल रहने के चलते प्रदूषण आज भी बेहद खराब श्रेणी में बरकरार है। सुबह की शुरुआत धुंध और कोहरे से हुई। वहीं, आसमान में स्मॉग की हल्की चादर भी दिखाई दी। इसके चलते कई इलाकों में दृश्यता भी बेहद कम रही। साथ ही, लोगों को आंख में जलन व सांस के मरीजों को परेशानी हुई। एयर क्वालिटी अर्ली वार्निंग सिस्टम फॉर दिल्ली के अनुसार, शुक्रवार सुबह राजधानी का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 387 दर्ज किया गया है।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के सुबह सात बजे को आंकड़ों के अनुसार, राजधानी दिल्ली के अलीपुर में एक्यूआई 306, आनंद विहार में एक्यूआई 442, अशोक विहार में 392, आया नगर में 397, बवाना में 384, बुराड़ी में 313, चांदनी चौक इलाके में 390 एक्यूआई दर्ज किया गया है।
वहीं, डीटीयू में 378, द्वारका सेक्टर 8 इलाके में 429, आईजीआई एयरपोर्ट टी3 इलाके में 371, आईटीओ में 409, जहांगीरपुरी में 401, लोधी रोड 354, मुंडका 409, नजफगढ़ में 346, पंजाबी बाग में 418, रोहिणी 401, विवेक विहार 442, सोनिया विहार 360, आरकेपुरम 447, वजीरपुर में 406 दर्ज किया गया है।