देश के स्वच्छतम शहर इंदौर में दूषित पानी पीने से सात लोगों की मौत !!!!
देश के स्वच्छतम शहर इंदौर में दूषित पानी पीने से सात लोगों की मौत, सौ से अधिक अस्पताल में भर्ती
सोमवार को जब 100 से अधिक लोगों को उल्टी-दस्त होने पर अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा तब जाकर मामले की गंभीरता पता चली। उल्टी- दस्त से मंगलवार तक सात लोगों की मौत हो चुकी है। अधिकारियों की लापरवाही का आलम यह है कि क्षेत्र में 26 दिसंबर को उल्टी-दस्त से पहली मौत हुई थी, लेकिन जिम्मेदारों की नींद नहीं खुली।
- 26 दिसंबर को उल्टी-दस्त से पहली मौत हुई थी, लेकिन जिम्मेदारों की नींद नहीं खुली।
- सोमवार को अस्पताल पहुंचे 100 में से 34 की स्थिति ऐसी थी कि उन्हें भर्ती कराया गया।
- भागीरथपुरा में बीते कई दिनों से रहवासी गंदा पानी सप्लाई होने की शिकायत कर रहे थे।
इंदौर। देश के स्वच्छतम शहर और वाटर प्लस (अपशिष्ट जल प्रबंधन) का तमगा प्राप्त कर चुके इंदौर में दूषित पानी पीने से एक-एककर सात लोगों की मौत हो गई। घटना भागीरथपुरा क्षेत्र की है। यहां बीते कई दिनों से रहवासी गंदा पानी सप्लाई होने की शिकायत कर रहे थे।
सोमवार को जब 100 से अधिक लोगों को उल्टी-दस्त होने पर अस्पताल तक जाना पड़ा तब जाकर मामले की गंभीरता पता चली। उल्टी- दस्त से मंगलवार तक सात लोगों की मौत हो चुकी है।
अधिकारियों की लापरवाही का आलम यह है कि क्षेत्र में 26 दिसंबर को उल्टी-दस्त से पहली मौत हुई थी, लेकिन जिम्मेदारों की नींद नहीं टूटी। सोमवार को अस्पताल पहुंचे करीब 100 में से 34 लोगों की स्थिति इतनी खराब थी कि उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पता चला कि जिस मुख्य लाइन से पूरे भागीरथपुरा में पानी वितरित होता है, उसी के ऊपर सार्वजनिक शौचालय बना हुआ है। मुख्य लाइन फूटने की वजह से ड्रेनेज सीधे उसमें मिलकर रहवासियों के घरों तक पहुंच रहा था। इसके अलावा भी क्षेत्र में कई अन्य जगह पेयजल की वितरण लाइन में टूट-फूट मिली। इन टूटी-फूटी लाइनों में से ड्रेनेज पीने के पानी में मिलकर रहवासियों के घरों तक पहुंच रहा था।
फिलहाल पूरे भागीरथपुरा में नर्मदा नदी के पानी की सप्लाई बंद कर टैंकरों के माध्यम से जल वितरण की व्यवस्था की गई है। अब तक गोमती रावत, उर्मिला यादव, सीमा प्रजापत, उमा पप्पू कोरी, नंदलाल पाल, मंजूला दिगंबर और तारा रानी की मृत्यु उल्टी-दस्त से दर्ज की गई है। सोमवार शाम को मंत्री कैलाश विजवर्गीय और महापौर पुष्यमित्र भार्गव मरीजों का हाल लेने अस्पतालों में पहुंचे।


इंदौर में सामने आई पेयजल में बड़ी लापरवाही।