दिल्ली

दुनिया में कहां दौड़ती हैं सबसे ज्यादा दोपहिया?

दुनिया में कहां दौड़ती हैं सबसे ज्यादा दोपहिया? जानिए टॉप देशों की पूरी लिस्ट

दुनिया की सड़कों पर सबसे ज्यादा बाइक कहां दौड़ती हैं, इसका आंकड़ा चौंकाता भी है और बहुत कुछ बताता भी है कि यह सिर्फ गिनती नहीं, बल्कि आम आदमी की जिंदगी से जुड़े एक बड़े बदलाव की कहानी है.

दुनिया की सड़कों पर अगर किसी एक वाहन ने सबसे ज्यादा लोगों की जिंदगी बदली है, तो वह है बाइक और स्कूटर. कहीं ऑफिस जाने का सहारा, कहीं छोटे कारोबार की रीढ़, तो कहीं सपनों तक पहुंचने का सबसे आसान रास्ता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया में सबसे ज्यादा दोपहिया किस देश में दौड़ती हैं? आंकड़े चौंकाने वाले हैं और इस रेस में एशिया ने पूरी दुनिया को पीछे छोड़ दिया है.
आज के दौर में भले ही कारें और मेट्रो बढ़ रही हों, लेकिन करोड़ों लोगों के लिए दोपहिया वाहन अब भी सबसे भरोसेमंद साधन हैं. कम कीमत, कम ईंधन खर्च और तंग सड़कों में आसान आवाजाही ने बाइक को आम आदमी की पहली पसंद बना दिया है.

खासतौर पर उभरती अर्थव्यवस्थाओं में बाइक सिर्फ सुविधा नहीं, बल्कि जरूरत बन चुकी है. हालिया वैश्विक आंकड़ों के मुताबिक भारत 221 मिलियन यानी करीब 22.1 करोड़ मोटरसाइकिलों के साथ दुनिया में पहले नंबर पर है.

3/8
यह आंकड़ा बताता है कि भारत की हर गली, कस्बे और गांव में दोपहिया कितनी गहराई से जुड़ी हुई है. ग्रामीण इलाकों में जहां बस और ट्रेन सीमित हैं, वहां बाइक शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार तक पहुंच का जरिया बनती है.

4/8
भारत में बाइक की मांग के पीछे कई ठोस वजहें हैं. किफायती कीमत और आसान फाइनेंस ने इसे हर वर्ग की पहुंच में रखा है. पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के बीच कम माइलेज खर्च बड़ी राहत देता है. ट्रैफिक में तेजी से निकलने की क्षमता और डिलीवरी, टैक्सी व छोटे कारोबार में उपयोग ने इसकी अहमियत और बढ़ा दी है.

5/8
इस ग्लोबल लिस्ट में एशियाई देशों का वर्चस्व साफ दिखता है. भारत के बाद इंडोनेशिया दूसरे नंबर पर है, जहां करीब 112 मिलियन दोपहिया वाहन हैं. वहां शहरी हो या ग्रामीण इलाका, बाइक रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा है. तीसरे स्थान पर चीन है, जहां लगभग 85 मिलियन मोटरसाइकिलें हैं. हालांकि चीन में इलेक्ट्रिक स्कूटर तेजी से बढ़े हैं, फिर भी दोपहिया की भूमिका अहम बनी हुई है.

6/8
वियतनाम में करीब 58 मिलियन दोपहिया वाहन हैं और वहां बाइक संस्कृति बेहद मजबूत है. पाकिस्तान में 25 मिलियन और थाईलैंड में करीब 21.6 मिलियन बाइक और स्कूटर चल रहे हैं. इन देशों में दोपहिया वाहन आम आदमी की सस्ती और भरोसेमंद सवारी बने हुए हैं.

7/8
एशिया के बाहर भी दोपहिया का असर कम नहीं है. ब्राजील में करीब 12.9 मिलियन बाइक हैं, जो खासतौर पर डिलीवरी और शहरी सफर में इस्तेमाल होती हैं.

8/8
सऊदी अरब में 14.2 मिलियन और ईरान में 11.7 मिलियन दोपहिया वाहन हैं, जहां युवाओं के बीच इनकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ी है. जापान में करीब 10.4 मिलियन मोटरसाइकिलें हैं, जो बताती हैं कि हाई-टेक कारों के देश में भी बाइक का महत्व बरकरार है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *