मध्य प्रदेश

10 करोड़ की एमडी ड्रग्स का इंदौर कनेक्शन…600 किलो केमिकल मिला !!!

10 करोड़ की एमडी ड्रग्स का इंदौर कनेक्शन:आगर मालवा में जंगल के भीतर 3 हेक्टेयर में फैक्ट्री, हरियाणा तक सप्लाई; 600 किलो केमिकल मिला
कालूराम के नाम पर मादक पदार्थों की तस्करी समेत दूसरे आपराधिक केस दर्ज हैं।

आगर मालवा में जिस नर्सरी में एमडी ड्रग्स की फैक्ट्री चलाई जा रही थी, उसका इंदौर से कनेक्शन सामने आया है। नर्सरी का संचालक कालूराम रातड़िया मूल रूप से सुसनेर के पास मोड़ी गांव का रहने वाला है। उसके खिलाफ हरियाणा में मादक पदार्थों की तस्करी समेत आगर मालवा में चार से ज्यादा केस दर्ज हैं।

दरअसल, नारकोटिक्स विभाग ने शनिवार तड़के आमला क्षेत्र स्थित तीर्थ नर्सरी पर छापा मारकर 31 किलो 250 ग्राम एमडी ड्रग्स जब्त की थी। इसकी कीमत घरेलू बाजार में करीब 10 करोड़ रुपए जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में 50 करोड़ रुपए से अधिक आंकी गई है। ये ड्रग्स फैक्ट्री जंगल के भीतर चल रही थी। यहां बने माल की सप्लाई हरियाणा तक की जा रही थी।

….ने मामले की पड़ताल की। खुलासा हुआ कि कालूराम ने इंदौर के शख्स को जमीन भी बेची थी। राजस्व रिकॉर्ड में भी इसकी जानकारी है।

नारकोटिक्स विभाग ने शनिवार को फार्म हाउस पर छापा मारा था।
नारकोटिक्स विभाग ने शनिवार को फार्म हाउस पर छापा मारा था।

ड्रग्स बनाने की मशीनें भी मिलीं

नारकोटिक्स विभाग के छापे में तलाशी के दौरान नर्सरी परिसर के भीतर MD ड्रग्स बनाने की लैब मिली। मौके से 31.250 किलो तैयार ड्रग्स, करीब 600 किलो केमिकल, ड्रग्स निर्माण में उपयोग होने वाली मशीनें और तकनीकी उपकरण जब्त किए गए। मामले में मैनेजर सिद्धनाथ, धारा सिंह और प्रहलाद सिंह को गिरफ्तार कर केस दर्ज किया गया है।

नर्सरी का बोर्ड, तारों की फेंसिंग

आगर मालवा जिला मुख्यालय से 25 किमी दूर झालावाड़-कोटा रोड पर करीब 18 किमी दूर आमला है। यहां से करीब एक किलोमीटर पहले हनुमान मंदिर और क्रेशर के पास से होकर जंगल में अंदर एक रास्ता जाता है।

यहां से करीब दो किमी अंदर कच्ची रोड किनारे यह नर्सरी है। बाहर तीर्थ हर्बल फार्म एंड नर्सरी का बोर्ड लगा है। चारों ओर तारों की फेंसिंग है। इसके आसपास अन्य किसानों की खेती की जमीन है।

नर्सरी के चारों ओर तारों की फेंसिंग लगी है।
नर्सरी के चारों ओर तारों की फेंसिंग लगी है।

राजस्व रिकॉर्ड में इंदौर के शख्स के नाम जमीन

…. ने पटवारी सुरेश राजपूत से बात कर राजस्व विभाग की वेबसाइट WebGis.2mpbhulekh.gov.in पर रिकॉर्ड खंगाला। जिस भूमि पर नर्सरीनुमा फार्म हाउस बना है, उसका खसरा क्रमांक 816(S) है।

रिकॉर्ड के मुताबिक, दस्तावेज क्रमांक MP512812024A1400131 को 28 मार्च 2024 को इंदौर के रहने वाले अनिल कुमार और अभय कुमार पुत्र माणकचन्द पोखरना को बेचा गया है। इसका रकबा 2.93 हेक्टेयर है।

इसी क्षेत्र से लगी अन्य भूमि शोभा पति अनिल पोखरना, ममता पति संदीप पोखरना, चंचल बाई पति अभय पोखरना और संदीप पिता अभय पोखरना के नाम दर्ज है। इसके अलावा रातड़िया परिवार के कालूराम, आरती और संतोषबाई के नाम भी राजस्व रिकॉर्ड में भूमि दर्ज है। यहां वर्षों से रातड़िया परिवार नर्सरी का संचालन करता चला आ रहा था।

जांच के दौरान नर्सरी से केमिकल समेत 31 किलो एमडी ड्रग्स जब्त की गई थी।
जांच के दौरान नर्सरी से केमिकल समेत 31 किलो एमडी ड्रग्स जब्त की गई थी।

मादक पदार्थों की तस्करी का रिकॉर्ड…..

ने नर्सरी के संचालक कालूराम रातड़िया का क्रिमिनल रिकॉर्ड खंगाला। कालूराम के नाम पर मादक पदार्थों की तस्करी और आपराधिक रिकॉर्ड मिला। 2 मार्च 2010 को कालूराम पिता लक्ष्मीनारायण रातड़िया के खिलाफ हरियाणा में कुरुक्षेत्र के थानेसर सदर पुलिस स्टेशन में एनडीपीएस की धारा 15 और 29 के तहत केस दर्ज किया गया था।

कालूराम रातड़िया और उसकी पत्नी आरती रातड़िया के खिलाफ कई केस दर्ज हैं।
कालूराम रातड़िया और उसकी पत्नी आरती रातड़िया के खिलाफ कई केस दर्ज हैं।

मारपीट, जान से मारने की धमकी का भी केस

  • फरवरी 2019ः घर में घुसकर हमला, गाली गलौज और जान से मारने की धमकी देने के मामले में कालूराम और उसके भाई सुरेश समेत 3 लोगों को आरोपी बनाया गया था।
  • अप्रैल 2019: आपराधिक षड्यंत्र, हत्या का प्रयास, संपत्ति को नुकसान पहुंचाना, जान से मारने की धमकी देने के मामले में कालूराम समेत 5 आरोपी बनाए गए थे।
  • जून 2023: दलित के साथ धोखाधड़ी, आपराधिक षडयंत्र समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। इसमें कालूराम, उसकी पत्नी आरती के साथ एक अन्य को भी आरोपी बनाया गया था।
  • जून 2023: चोरी, संपत्ति को नुकसान, अतिक्रमण के मामले में कालूराम पर प्रकरण दर्ज किया गया था।

तीन बार कॉल किया, मोबाइल स्विच ऑफ….

की टीम ने कालूराम रातड़िया और उसकी पत्नी आरती रातड़िया के मोबाइल नंबर पर तीन बार कॉल किया, लेकिन वह स्विच ऑफ आता रहा। यही नहीं, फार्म हाउस के बोर्ड पर दर्ज मोबाइल नंबर 6265681574 पर भी फोन किया, इस पर कॉल रिसीव नहीं हुआ। वहीं, दूसरा नंबर 9644555255 स्विच ऑफ आता रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *