अतिक्रमण से बचने 40 मीटर की जगह बना रहे 20 मीटर की रोड, भविष्य में फंसेगा ट्रैफिक
नाका चंद्रवदनी से विक्की फैक्ट्री तक कुल 49 अतिक्रमण चिन्हित किए गए, जिनमें 10 शासकीय, 39 निजी अतिक्रमण हैं। कुछ लोगों ने स्वेच्छा से निर्माण हटाना शुरू किया है, लेकिन अधिकांश पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
अतिक्रमण के कारण आदर्श मिल रोड, बहोड़ापुर-कटीघटी रोड और रामदास घाटी रोड का चौड़ीकरण भी अटका है। यहां 18 मीटर चौड़ी सडक़ प्रस्तावित है। संबंधित स्थानों पर नोटिस जारी कर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
विक्की फैक्ट्री से नाकचंद्रवदनी रोड तक का कार्य शुरू करा दिया गया है। अभी एक साइट ही सीसी की रोड बनाई जा रही है। हम दोनों ओर 7-7 मीटर की सडक़ और बीच में डिवाइडर को बनाएंगे और झांसी रोड थाने के सामने सिर्फ सर्विस रोड बनाया जाएगा। कुछ लोगों ने अभी अतिक्रमण हटा लिया है, बाकी लोग यदि नहीं हटाएंगे तो वहां कार्रवाई करेंगे। एस्टीमेट ही हमें 20 मीटर की सडक़ बनाने का दिया गया है।
देवेंद्र भदौरिया, कार्यपालन यंत्री पीडब्ल्यूडी विभाग

