दिल्ली

आपका गैस सिलेंडर एक्सपायर तो नहीं हो गया? ऐसे कर सकते हैं चेक, वरना कभी भी हो सकता है हादसा

आपका गैस सिलेंडर एक्सपायर तो नहीं हो गया? ऐसे कर सकते हैं चेक, वरना कभी भी हो सकता है हादसा

Gas Cylinder Expiry Date: घर में लगा गैस सिलेंडर एक्सपायर है या नहीं यह जानना बेहद जरूरी है. एक छोटी सी जानकारी आपको बड़े हादसे से बचा सकती है. सिलेंडर की वैलेडिटी चेक करने का आसान तरीका जानें.

Gas Cylinder Expiry Date: एक वक्त था जब लोगों के घरों में खाना चूल्हों पर बनाया जाता था. लेकिन अब लगभग सभी घरों में गैस सिलेंडर का इस्तेमाल होता है. सुबह की चाय से लेकर रात के खाने तक हमारी रसोई इसी पर चलती है. रोजाना देश के करोड़ों घरों में हर दिन गैस सिलेंडर का इस्तेमाल हो रहा है. लेकिन गैस सिलेंडर इस्तेमाल करते वक्त कुछ बातों को पता होना जरूरी है. जैसे कि सिलेंडर की एक्सपायरी डेट जो बहुत से लोग नजअंदाज कर देते हैं या फिर उन्हें इस बारे में जानकारी नहीं होती. 

आपको बता दें कि अगर सिलेंडर एक्सपायर हो चुका हो. तो उसमें लीकेज, ब्लास्ट या आग लगने का खतरा कई गुना बढ़ जाता है. यही छोटी सी लापरवाही आगे चलकर बड़े हादसे की वजह बन सकती है. इसलिए यह जानना बेहद जरूरी है कि आपके घर में लगा गैस सिलेंडर एक्सपायर तो नहीं हो गया. घर बैठे आप पता कर सकते हैं सिलेंडर एक्सपायर है या नहीं.  

कैसे चेक करें सिलेंडर की एक्सपायरी डेट?

एलपीजी सिलेंडर की एक्सपायरी डेट उसके ऊपरी हिस्से में बनी लोहे की पट्टी पर लिखी होती है. आपने कई बार वहां A-28, B-29, C-26 या D-27 जैसे निशान देखे होंगे. यही असल में सिलेंडर की वैलेडिटी की पहचान है. इसमें लिखा अल्फाबेट महीने के बारे में बताता है और उसके आगे लिखा नंबर साल को दिखाता है.

A का मतलब जनवरी से मार्च, B का मतलब अप्रैल से जून, C का मतलब जुलाई से सितंबर और D का मतलब अक्तूबर से दिसंबर होता है. अगर किसी सिलेंडर पर D-27 लिखा है. तो इसका मतलब है कि वह सिलेंडर साल 2027 में अक्तूबर से दिसंबर के बीच एक्सपायर होगा. इसी तरह B-29 लिखा हो तो वह 2029 में अप्रैल से जून के बीच वैलिड रहेगा. इस कोड को समझकर आप अपने सिलेंडर की एक्सपायरी खुद चेक कर सकते हैं.

एक्सपायर सिलेंडर क्यों है खतरनाक?

एक्सपायर गैस सिलेंडर सिर्फ कागजों में पुराना नहीं होता. बल्कि वह सुरक्षा के लिहाज से भी कमजोर हो सकता है. समय के साथ सिलेंडर की धातु कमजोर पड़ती है, वाल्व में खराबी आ सकती है और अंदर प्रेशर झेलने की कैपेसिटी कम हो सकती है. ऐसे सिलेंडर से गैस लीकेज, आग लगने या ब्लास्ट का खतरा बढ़ जाता है. 

अगर आपके सिलेंडर की पट्टी पर लिखी डेट निकल चुकी है, तो उसे इस्तेमाल में न लें. तुरंत अपनी गैस एजेंसी से संपर्क करें और सिलेंडर बदलवाएं. डिलीवरी के समय भी आदत बना लें कि सिलेंडर की पट्टी जरूर देखें. यह छोटा सा चेक आपके घर- परिवार को सेफ बनाए रख सकता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *